फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang rape with girl in Baghpat, charged on UP police

यूपी: बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप, थानाध्यक्ष ने लगाई आबरू की कीमत 50 हजार

Wed, 16 May 2018 11:11 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Wed, 16 May 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with girl in Baghpat, charged on UP police
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के इस शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने गैंगरेप पीड़िता की आबरू की कीमत 50 हजार रुपए लगा दी। और फिर जो हुआ।

विज्ञापन


घटना यूपी के बागपत जनपद की है। दोघट थानाध्यक्ष पर अपहरण और गैंगरेप के मामले में पीड़ित पक्ष को 50 हजार रुपये देकर फैसले का दबाव बनाने का आरोप लगाया। आरोप है कि उन्होंने फैसला नहीं करने पर पीड़ित परिवार के एक युवक खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में आईजी को शिकायत की। आईजी के आदेश पर एसपी ने मामले की जांच एएसपी को सौंपी है। उधर, एसओ ने कहा सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के भाई ने आईजी को बताया कि दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी का दो युवक पांच अप्रैल को घर से अपहरण करके ले गए थे और दिल्ली में दो दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में आठ अप्रैल को किशोरी के पिता ने सावन, बलराम व गीता के खिलाफ दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी महिला फरार चल रही है। आरोपी पक्ष के लोगों ने कई बार लालच देकर पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने फैसला करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : घर में अकेली थी नवविवाहिता, बुरी नीयत से कमरे में घुसे दरिंदे, जबरन सामूहिक बलात्कार

Gang rape with girl in Baghpat, charged on UP police
फाइल फोटो

आरोप है कि दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार से मिलकर पीड़ित परिवार और घटना के गवाह को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर पुलिस से प्रताड़ित करा रहे हैं। आरोप लगाया कि दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने पीड़ित पक्ष के लोगों को बयान दर्ज कराने के बहाने थाने में बुलाया और उनसे अपहरण व गैंगरेप के मुकदमे में 50 हजार रुपये लेकर फैसला करने का दबाव बनाया। कुछ कागजात उनके सामने हस्ताक्षर करने के लिए रख दिए। उन्होंने रुपये लेने और फैसला करने से साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि इसी वजह से एसओ ने आरोपी पक्ष की तरफ से पीड़ित पक्ष के युवक पर युवती से छेड़छाड़ की धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। आईजी को शिकायत की तो एसपी तक मामला पहुंचा। आईजी के आदेश पर एसपी जयप्रकाश ने एएसपी आशीष श्रीवास्तव को जांच सौंपी है। इस संबंध में एसपी जयप्रकाश ने बताया कि अपहरण और गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एक महिला आरोपी शेष है। उसे भी पकड़ लिया जाएगा। दोघट थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि सभी आरोप गलत है। उन्होंने किसी पर दबाव नहीं बनाया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed