फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape done on the pretext of marriage

पैथोलॉजी लैब संचालक ने किया महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rape done on the pretext of marriage
मेरठ। शादी करने का झांसा देकर पैथोलॉजी संचालक ने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि संचालक उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने टीपीनगर थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि बागपत रोड स्थित मॉडर्न पैथोलॉजी लैब संचालक नितिन उपाध्याय ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह कई बार होटल में लेकर गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसने शादी का दबाव बनाया तो नितिन ने इनकार कर दिया। एसओ टीपी नगर विजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म करना कबूल किया है। वीडियो बनाने की बात से इनकार कर रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने कहा कि जिस होटल में घटना होना बताया गया है, वहां की सीसीटीवी फुटेज ली जाएगी।
विज्ञापन

थाने में लगी थी पंचायत
थाने में आरोपी और युवती के परिजन दिनभर मौजूद रहे। दोनों से शादी करने के लिए बात करते रहे। वहीं आरोपी ने कहा कि वह जेल चला जाएगा, लेकिन शादी नहीं करेगा। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed