मोदीपुरम। नीलकंठ इंस्टीट्यूट में शनिवार को रंगरेजा होली उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। शुभारंभ डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भोमिया, डॉ. विशाल कोहली, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र तोमर और मनोज गोयल ने किया। डॉ. भोमिया ने कहा कि यह पर्व रंगों, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसे शालीनता और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए। छात्रा कृतिका ने होली थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रिंसी और अंशिका ने होली गीतों पर समूह नृत्य से मन मोह लिया। चेयरमैन बृजवीर सिंह ने कहा कि यह त्योहार जीवन में प्रेम और खुशियों के नए रंग भरता है। संचालन मधुमिता, दिव्यांशी एवं आर्ची ने किया। कार्यक्रम में शंभू मिश्रा, शुभम कश्यप, उषा शर्मा, रेखा, नेहा, पल्लवी, राधिका, रिया, शिवाक्षी, कपिल, प्रियांका, टीना, दीपक, गुलाब, मानसी आदि मौजूद रहे। संवाद