फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram's name is greater than Ram himself, mere chanting of it leads to salvation.

Meerut News: राम से बड़ा राम का नाम, जप मात्र से होता है उद्धार

Sat, 04 Apr 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ram's name is greater than Ram himself, mere chanting of it leads to salvation.
मेरठ। शास्त्रीनगर में आयोजित कथा के पंचम दिवस के आध्यात्मिक प्रवचन में व्यास पीठ से भानपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ ने कहा कि प्रभु नाम का जप मात्र ही मानव जीवन का उद्धार करने में सक्षम है। यदि मनुष्य जीवन मरण के चक्र से मुक्ति यानी मोक्ष प्राप्त करना चाहता है। ऐसे में उसे प्रभु और गुरु की शरण में आना ही होगा।
विज्ञापन


ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि धर्म और समाज के मार्ग पर चलना आसान नहीं होता है। इसमें अनेक कठिनाई आती हैं। विपरीत हालात में व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए। हर उजाले के बाद अंधेरा आता है और फिर अंधकार के बाद प्रकाश अवश्य होता है यह जीवन का सत्य है। उन्होंने समझाया कि जीवन में समस्या अवश्य आएंगी। मन को विचलित नहीं होने देना चाहिए। धन का आना जाना लगा रहता है। धर्म ही ऐसा तत्व है जो हर परिस्थिति में मनुष्य का साथ देता है। महाराज ने कहा कि जैसे हवा दिखाई नहीं देती लेकिन उसका आभास होता है। वैसे ही ईश्वर का अस्तित्व भी अनुभव किया जा सकता है। भगवान प्रत्यक्ष भले न दिखें। वे सदैव हमारे साथ रहते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि सत्संग के माध्यम से निरंतर प्रभु का स्मरण करते रहें।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक मनिंदर पाल सिंह, यशवीर सिंह, आलोक सिसोदिया ने महाराज से आशीर्वाद लिया। व्यास पीठ का पूजन मनोज सेन एवं डॉ. बृजभूषण गोयल ने परिवार सहित किया। इस अवसर पर मनोज गर्ग, डॉ. अतुल गौड़, हरीश वशिष्ठ, आलोक सिसोदिया, अमित, नरेंद्र, नितिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed