फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramganga is a unique world of aquatic life

Meerut News: रामगंगा में जलीय जीवों का बसा है अनूठा संसार

Tue, 04 Mar 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 04 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ramganga is a unique world of aquatic life
कालागढ़। कालागढ़ की रामगंगा नदी में जलीय जीवों की अठखेलियां किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखती हैं।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क की लाइफ लाइन कही जाने वाली रामगंगा नदी कालागढ़ से होकर गुजरती है। उत्तरकाशी से लंबा सफर तय करती हुई यह नदी गैरसैण, चौखुटिया, लैंसडॅान का सफर तय कर कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रवेश करती है। दोमुंडा से कालागढ़ के बांध तक एक विशाल जलाशय बनाती है। जिसका विस्तार नेशनल पार्क के सर्पदूली, ढिकाला, मोरघाटी, सैडिल बांध व रामगंगा बांध तक है। बांध से स्टील ब्रिज होकर जनपद बिजनौर में प्रवेश करती है। इस नदी में अनेक प्रकार के जलीय जीव अपनी दुनिया बसाए हुए हैं।
यहां मगरमच्छ, घड़ियाल, उदबिलाव के अलावा विशालकाय रोहू, लांची, महाशेर, गौंच आदि मछलियों की प्रजातियां मौजूद हैं। 2023 की जलीय जीवों की गणना के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व में 129 मगरमच्छ, 102 घड़ियाल व 183 उदबिलाव दर्ज किए गए थे। 2024 में इनकी संख्या बढ़ गई थी। 197 मगरमच्छ, 183 घड़ियाल जबकि उदबिलाव घटकर 161 रह गए।
विज्ञापन


जलीय जीवों के लिए पर्याप्त भोजन मौजूद
कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदर पाल के अनुसार नदी में जलीय जीवों के लिए भरपूर भोजन व प्राकृतिक वनस्पति मौजूद है। यहां जीवों का संरक्षण वन्यजीव अधिनियम 1972 व 1980 के तहत किया जा रहा है। इनके शिकार पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed