फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raised Rs 4.5 crore from the metropolis

महानगर से 4.5 करोड़ रुपये जुटाए

Tue, 02 Feb 2021 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Raised Rs 4.5 crore from the metropolis
मेरठ। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान अंतर्गत संघ परिवार द्वारा 15 से 31 जनवरी तक शहर में घर-घर और बाजारों से धनसंग्रह किया गया। विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल समेत संघ परिवार ने 16 दिन में 220 टीमों की मदद से 4.5 करोड़ रुपये संग्रह किए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद् के महानगर मंत्री एवं अभियान प्रचार प्रमुख निमेष वशिष्ठ ने बताया कि 31 जनवरी तक अभियान चलाया गया। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान को सर्वसमाज ने प्रसन्न होकर स्वीकार किया। विभिन्न स्थानों पर माताओं और बहनों ने श्रीराम भक्तों की टोली का तिलक और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अभियान में विभाग प्रचारक विनोद, महानगर संघचालक एवं अभियान समिति अध्यक्ष विनोद भारती, प्रांत अभियान प्रमुख राजकुमार डूंगर आदि का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन

महानगर सदस्य गोपाल शर्मा ने बताया कि शिक्षण संस्थान, चिकित्सकों समेत बिल्डरों ने विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर घन संग्रह में योगदान किया। धर्मगुरुओं ने भी श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया। खंदक बाजार व्यापार संघ, सदर बाजार व्यापार संघ, शास्त्री नगर समेत शहर के सभी व्यापार संघों ने धन संग्रह में सहयोग किया। आर्य समाज बुढ़ाना गेट ने 3.11 लाख का सहयोग किया। बुढ़ाना गेट आर्य समाज के अध्यक्ष अशोक सुधाकर और विवेक शेखर ने कहा कि हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed