फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rais's first wife committed suicide by setting fire

रईस की पहली पत्नी ने खुद को आग लगाकर की थी आत्महत्या

Fri, 11 Dec 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rais's first wife committed suicide by setting fire
परीक्षितगढ़। रईस की पहली पत्नी शबाना ने सात साल पहले आग लगाकर जान दी थी। उसके दो बेटे अफवान और हैदर थे। पत्नी की मौत के एक साल बाद रईस ने रिहाना से दूसरी शादी कर ली थी। उसके 4 साल की बच्ची अयात थी। लोगों का कहना है कि दूसरी पत्नी रिहाना तथा पहली पत्नी शबाना के बच्चों के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा रहता था। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते रईस ने पहले अपनी पत्नी, तीनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम को भेजा पांचों शव
जब एक ही परिवार के पांच लोगों के शव पोस्टमार्टम को भेज जा रहे थे तो लोगों की रूह कांप उठी। हर किसी की आंखें नम थी और लोगों का कहना कि रईस के पास सब कुछ था उसको मासूमों की हत्या नहीं करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

परिवार के लोग रहते हैं दिल्ली
रईस के परिवार के लोग दिल्ली में रहते हैं। मोहल्ले के लोगों ने घटना की खबर परिवार के लोगों को दी। लेकिन पुलिस ने बिना पंचनामा भर आनन फानन में शव को गाड़ी में डालकर पोसटमार्टम को भेज दिया। देर रात परिवार के लोग परीक्षितगढ़ पहुंचे और फिर रात में ही उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed