फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rail traffic stoped due to rain and West Bengal and Bihar trains are passing Meerut

बारिश के कहर से रेल यातायात ठप, मेरठ से गुजरीं पश्चिम बंगाल और बिहार की ट्रेनें, ये हुई रद्द

Tue, 20 Aug 2019 12:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Aug 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic stoped due to rain and West Bengal and Bihar trains are passing Meerut
ट्रेन

मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने का प्रभाव रेल यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। लगातार दूसरे दिन सहारनपुर स्टेशन से आगे जाने वाली ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट करना पड़ा। इससे हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिना सूचना के कोलकाता और बिहार से आने वाली ट्रेनों को वाया मेरठ गुजारना पड़ा। सुपर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। इसके अलावा गोल्डन टेंपल और छत्तीसगढ़ को अंबाला कैंट से वाया पानीपत और फिर दिल्ली की ओर भेजा गया।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में मंडराया बाढ़ का खतरा, उफान पर यमुना और गंगा, तबाह हो गई हजारों बीघा फसलें
विज्ञापन


रविवार रात से सहारनपुर और अंबाला के बीच दुखेड़ी स्टेशन के बीच ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनों को मेरठ स्टेशन से दिल्ली की ओर लौटाना पड़ा था। सोमवार को भी हालात ठीक नहीं हुए। इस कारण मुरादाबाद की ओर से आ रही ट्रेनों को हापुड़ के रास्ते मेरठ से अमृतसर और सहारनपुर के लिए रवाना करना पड़ा। रेलवे अफसरों का कहना था कि पानीपत और मुरादाबाद-बिजनौर रूट की तरफ रेल यातायात अधिक हो गया है। इस कारण अन्य ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसेवा, अकालतख्त सिटी स्टेशन पर रुकीं
बिहार के बनमनसखी स्टेशन से चलकर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस और कोलकाता से अमृतसर जाने वाली अकालतख्त एक्सप्रेस को सिटी स्टेशन पर रोकना पड़ा। 10 से 15 मिनट सिटी स्टेशन पर रोककर दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया। रविवार रात को भी कई ट्रेनों को भी सिटी स्टेशन से गुजारा गया था। 

दैनिक यात्रियों को हुई परेशानी
सोमवार सुबह ट्रेन रद्द और डायवर्ट होने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हुई। शालीमार एक्सप्रेस की चार घंटे की लेटलतीफी, सुपर एक्सप्रेस रद्द, अंबाला इंटरसिटी रद्द होने के चलते दैनिक यात्रियों को दिल्ली जाने में घंटों लग गए। वहीं, शाम के समय भी सुपर एक्सप्रेस रद्द रही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed