फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High alert in West UP after due to water increase in Ganga and Yamuna river at Bijnor and Shamli

पश्चिमी यूपी में मंडराया बाढ़ का खतरा, उफान पर यमुना और गंगा, तबाह हो गई हजारों बीघा फसलें

Tue, 20 Aug 2019 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Aug 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
High alert in West UP after due to water increase in Ganga and Yamuna river at Bijnor and Shamli
बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

हथिनीकुंड बैराज से रविवार को छोड़े गए 8.28 लाख क्यूसेक पानी का असर सोमवार को दिखना शुरू हो गया। शामली में यमुना खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। कई तटवर्ती गांवों में कटान हुआ और तटबंध टूटने से खेत जलमग्न हो गए। किसानों की हजारों बीघा फसल तबाह हो गई। 

विज्ञापन


यूपी: पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र में भारी बारिश से कई नदियां उफान पर, एक गांव से संपर्क कटा
विज्ञापन


वहीं सरकारी अमला पूरे दिन प्रभावित हुए गांवों में राहत कार्य और सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। उधर, बागपत जनपद में जलस्तर बढ़ गया है। सहारनपुर जिले में भी नकुड़ क्षेत्र के नसरुल्लागढ़ में मुख्यमार्ग पर पानी पहुंच जाने से आवागमन बंद हो गया। गंगोह को हरियाणा से जोड़ने वाली सड़क कट गई है। पुल का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश से गंगा बैराज पर जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है, जबकि सोलानी नदी उफान पर है। सोलानी के खादर क्षेत्र में जलभराव होने से रास्ते बंद हो गए हैं। लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राएं भी नाव से नदी पार कर स्कूल गए। 

जलस्तर बढ़ने से भयावह हुई गंगा, तटवर्ती इलाकों में दहशत, फसलें जलमग्न, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वहीं रामराज खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिजनौर में बाढ़ की आशंका के चलते नजीबाबाद से सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। गांव गौसपुर में गंगा नदी का खेतों की ओर कटान किया गया है। कोटावाली रपटे पर भी पानी आने के कारण यातायात रोक दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed