फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rahul thakur parter in meat plant

केशव प्रसाद मौर्य के हाथों बीफ कारोबारी भाजपा नेता हो चुका है सम्मानित, देखें तस्वीरें

Fri, 31 Mar 2017 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 31 Mar 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
rahul thakur parter in meat plant
राहुल ठाकुर, डिप्टी सीएम केशव मौर्य

गोकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ मुहिम चलाने वाला हिंदू संगठन का नेता राहुल ठाकुर खुद ही जय भीम नगर में पकड़ी गई अवैध मीट फैक्ट्री में साझेदार निकला। मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस की जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। रविवार रात जिस समय पुलिस और विहिप नेताओं ने पैकेजिंग प्लांट में छापा मारा था, राहुल ठाकुर वहीं मीट प्लांट में मौजूद था। पुलिस ने मंगलवार को फिर से फैक्ट्री में पहुंचकर जांच की तो राहुल ठाकुर का एक और मोबाइल फैक्ट्री से मिला।

विज्ञापन


राहुल ठाकुर भाजपा में भी पैठ बनाने में सफल रहा था। मेरठ में भाजपा के कई कार्यक्रमों में वह शामिल होता रहा है। स्थानीय नेताओं ने तो मेरठ में शर्मा स्मारक भवन में आयोजित महानगर युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के हाथों सम्मान भी दिलवा दिया था। मुख्य अतिथि होने के कारण मंच से जो नाम पुकारा गया उसे केशव प्रसाद मौर्य ने भी सम्मानित कर दिया था।
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के जय भीम नगर में शनिवार रात को विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर और एसओ भावनपुर सतेंद्र कुमार ने पैकेजिंग प्लांट में छापा मारा था। मौके से पुलिस को बीस कुंतल मीट मिला था। पुलिस ने मौके से भागते समय गगन और पंकज को हिरासत में ले लिया था। उसी समय राहुल ठाकुर पुलिस से भिड़ गया। उसने पुलिस पर अवैध पशु कटान कराने और बलराज डूंगर से अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस पर विहिप कार्यकर्ताओं ने राहुल ठाकुर की जमकर पिटाई की। पुलिस उसे छुड़ाकर मेडिकल इमरजेंसी लेकर पहुंची थी। इस दौरान राहुल ने मनचाही डॉक्टरी रिपोर्ट बनवाने के लिए दबाव बनाया। इमरजेंसी के ईएमओ डॉ. नितिन यादव से हाथापाई कर रजिस्टर फाड़ दिए गए थे। सोमवार को अवैध तरीके से मीट प्लांट के मामले में पैकेजिंग प्लांट की मालिक जागृति विहार निवासी कौशल राघव पत्नी अजय राघव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसओ भावनपुर ने बताया कि जांच और साक्ष्य के आधार पर राहुल ठाकुर निवासी जागृति विहार, अनुज चौधरी, अकाउंटेंट विकास गोस्वामी और अजय राघव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, गगन निवासी शास्त्रीनगर और पंकज निवासी जागृति विहार को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीट की ठेकेदारी के लिए था अलग मोबाइल

rahul thakur parter in meat plant
बीजेपी नेता राहुल ठाकुर

एसओ भावनपुर सतेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को पैकेजिंग प्लांट में फिर से पहुंचकर जांच पड़ताल की तो ऑफिस में एक अन्य मोबाइल मिला। जांच में मोबाइल फोन राहुल ठाकुर का निकला। मोबाइल में मृत पशुओं का ठेका लेने वाले ठेकेदार का भी नंबर मिला। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार से साठगांठ कर मृत पशुओं के मीट को मुर्गे और बकरे के मीट की आड़ में सैंपलिंग कर दूसरे राज्यों में भेजा जाता था। इसके अलावा मीट प्लांट में पशुओं का कटान भी किया जाता था। पुलिस ने बताया कि अवैध मीट फैक्ट्री की मालिक कौशल राघव के पति अजय राघव से राहुल ठाकुर की एक फरवरी से अब तक 150 से अधिक बार मोबाइल पर बात हुई है।

गिरफ्तारी को दबाव, लखनऊ में लोकेशन
राहुल ठाकुर की गिरफ्तारी को लेकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। विहिप नेता बलराज डूंगर और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस अफसरों से गिरफ्तारी क ी मांग की है। रात में भावनपुर पुलिस ने जागृति विहार में आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने बताया कि राहुल ठाकुर की लोकेशन लखनऊ में आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed