फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Radha Rani's palanquin was taken out for a procession through the town.

Meerut News: राधा रानी की पालकी नगर भ्रमण के लिए निकाली

Sat, 19 Sep 2026 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Radha Rani's palanquin was taken out for a procession through the town.
लड़की उठाई राज्य मंत्री दिनेश खटीक । (स्रोत श्रद्धालु )मवाना
मवाना। श्री खाटू श्याम मंदिर धाम में शनिवार को राधा अष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।राधा का जन्मोत्सव और भगवान श्रीकृष्ण की छठी का भव्य आयोजन हुआ। इस शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण से राधा रानी की पालकी नगर भ्रमण के लिए निकाली गई, जिसका शुभारंभ प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने अपने कंधे पर पालकी उठाकर और विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए किया। मंत्री दिनेश खटीक और हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु राधा रानी के जयकारों और भजनों की धुन पर नाचते-झूमते हुए पालकी यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर मारकपुर रोड, आकांक्षा कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी और नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए चौहान चौक के रास्ते पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई, जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव एवं छठी के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed