फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raat ka paara 4.5 degree chada

रात का पारा 4.5 डिग्री चढ़ा 

Wed, 07 Feb 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
raat ka paara 4.5 degree chada
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सुबह आसमान पर बादलों के बीच दोपहर में धूप खिली तो तापमान एक डिग्री चढ़ गया। रात का पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बुधवार से मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

तीन दिन तक आसमान पर बादल रहने के बाद अब मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन बादलों से तापमान गिर गया। हवा ने मौसम भी ठंडा कर दिया। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच रात का तापमान अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। सुबह बादलों के बीच चल रही हवा से मौसम में नमी बनी हुई थी। दोपहर तक धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ और फिर से धूप खिली। धूप खिली तो पारा भी बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 70 व न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि रात का तापमान इस सीजन में सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया है। अब बुधवार से मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। दिन का पारा फिर से 25 डिग्री के पार पहुंचेगा। रात का तापमान थोड़ा कम होगा। अभी रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। दिन का 2 डिग्री अधिक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed