फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raadha ashtmi jod

Meerut News: झारखंडी मंदिर में विधि-विधान से हुआ पूजन, छप्पन भोग लगा प्रसाद बांटा

Sat, 19 Sep 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
raadha ashtmi jod
Note... राधा अष्टमी का जोड़
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम परिसर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री बाबा झारखंडी महादेव शिव मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ राधा अष्टमी मनाई गई। मुख्य आरती समिति के अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग, महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता और प्रमोद कुमार गुप्ता की मौजूदगी में पं. गोपाल शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। राधा-कृष्ण को छप्पन भोग लगाया गया और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। विजय गोयल, सुशील दत्त शर्मा, अशोक रस्तोगी, सतेंद्र, मुदित, नीता, ममता, नमिता और गरिमा समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।
वहीं, सदर धानेश्वर मंदिर से राधा अष्टमी पर शोभायात्रा निकाली गई। सुंदर झांकियों और बैंड-बाजों के बीच डोले पर सवार राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने नगर भ्रमण किया। यात्रा सदर धाननेश्वर चौक से सदर पत्ता मोहल्ला, सोतीगंज, गंज बाजार, दाल मंडी, सदर सर्राफा, शिव चौक और हनुमान चौक समेत विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी।
विज्ञापन

पंचवटी कॉलोनी स्थित आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने भजन संध्या आयोजित की। दीप प्रज्वलन विपुल अग्रवाल ने किया। विनीता ने राधा रानी को प्रेम स्वरूप बताया। मानस ने गणेश वंदना और मधु मिश्रा ने भजन प्रस्तुत किया। बुजुर्गों ने मंगलगान गाकर राधा जन्मोत्सव मनाया और अंत में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed