{"_id":"63389dbb1c7f196beb15f0eb","slug":"pvcl-earned-18-70-crores-in-one-day-city-news-mrt6078059115","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जोन में विद्युत विभाग ने एक दिन की 18.70 करोड़ की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जोन में विद्युत विभाग ने एक दिन की 18.70 करोड़ की वसूली
विज्ञापन
पीवीवीएनएल ने एक दिन की 18.70 करोड़ की वसूली
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से राजस्व संग्रह अभियान के तहत पहले दिन में सभी छह जोन से 18.70 करोड़ रुपये वसूले गए। विभाग की ओर से एक अक्तूबर से अभियान शुरू किया गया है। यह 10 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सभी जिलों में बकाया वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पीवीवीएनएल के तहत 14 जिलों में पहले दिन तेजी से अभियान चला। पहले दिन मेरठ जोन से 2.47 करोड़, गाजियाबाद से 3.12 करोड़, बुलंदशहर से 4 करोड़, सहारनपुर से 2.96 करोड़, नोएडा से 2 करोड़ और मुरादाबाद जोन से करीब 4 करोड़ रुपये वसूले गए। सभी छह जोन की बात करें तो पूरे परिक्षेत्र में करीब 18.70 करोड़ रुपये की वसूली पहले दिन विभाग की ओर से की गई।
पावर एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी जोन के अधिकारियों को राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता राजेंद्र बहादुर ने बताया कि मेरठ शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में सुबह से ही अभियान शुरू कर दिया गया था। जल्द ही लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।