फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Puran Singh said in Mahapanchayat if demands are not met, farmers will not vote for BJP in 2024

UP: 19वें दिन धरना समाप्त, महापंचायत में बोले पूरन सिंह,मांगें पूरी न हुईं तो किसान 2024 में वोट से देंगे जवाब

Thu, 02 Mar 2023 10:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Mar 2023 10:26 PM IST
सार

Meerut News : किसानों का 19वें दिन धरना समाप्त हो गया। वहीं पूरन सिंह ने महापंचायत में कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान 2024 में वोट से जवाब देंगे।

विज्ञापन
Puran Singh said in Mahapanchayat if demands are not met, farmers will not vote for BJP in 2024
मेरठ में धरना समाप्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि किसानों की मांगें अगर पूरी नहीं हुईं तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। किसान 2024 में इसका जवाब वोट से देंगे। चौधरी चरण सिंह पार्क में आयोजित महापंचायत में उन्होंने यह बातें कहीं। इस दौरान संगठन की ओर से चल रहा धरना भी अधिकारियों के आश्वासन पर 19वें दिन समाप्त हो गया।

विज्ञापन


किसान मजूदर संगठन के सदस्य नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने, आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान, गन्ना मूल्य में वृद्घि न होने सहित अन्य समस्याओं के निदान की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। बृहस्पतिवार को महापंचायत हुई। इसमें बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों से काफी संख्या में किसान पहुंचे।
विज्ञापन


महापंचायत में ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसान पूरी तरह से बरबादी के कगार पर हैं। सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्याएं समय से दूर नहीं की गईं तो जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: मेरठ में गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियां हुईं जमींदोज, अब ये भी एमडीए के निशाने पर

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसान अधिक हैं। इसके बावजूद किसान परेशान हैं। सरकार उनके साथ छल कर रही है। अगर यह सब जारी रहा तो आने वाले समय में प्रदेश सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। महापंचायत को राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: Ram Rahim: सुकून के 40 दिन पूरे, कल आश्रम से होगा रवाना, अब फिर से जेल में करवटें बदलेगा राम रहीम

इस दौरान एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश गर्ग सहित अन्य भी पहुंचे।उन्होंने किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया। अधिकारियों ने जिला स्तर की मांगों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया और शासन स्तर उनकी मांगों को पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसान मजदूर संगठन के धरने और महापंचायत को समाप्त किया गया। महापंचायत में युवा जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, नवबहार, रणवीर तेवतिया, यशवीर, सतीश, सुरेश सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed