फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Rahim: सुकून के 40 दिन पूरे, कल आश्रम से होगा रवाना, अब फिर से जेल में करवटें बदलेगा राम रहीम

Thu, 02 Mar 2023 08:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Mar 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Ram Rahim 40 days parole is over and now will go to Sunaria Jail from Barnava ashram
सुनारिया जेल पहुंचेगा राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय पूरा हो गया है। वह शुक्रवार को रोहतक की सुनारिया जेल जाएगा। आश्रम से सेवादार भी अपने-अपने घर जाने लगे हैं।



साध्वी यौन शोषण, छत्रपति रामचंद्र और रणजीत हत्याकांड में सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा राम रहीम 21 जनवरी को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर आया था।

Baghpat: Ram Rahim 40 days parole is over and now will go to Sunaria Jail from Barnava ashram
गुरमीत राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला

राम रहीम के साथ हनीप्रीत और परिवार के सदस्य भी आए थे। डेरा प्रमुख ने आश्रम में रहकर प्रतिदिन अपने यू-ट्यूब एकाउंट से ऑनलाइन गुरुकुल किया। जनसंख्या नियंत्रण करने का संदेश दिया।

Baghpat: Ram Rahim 40 days parole is over and now will go to Sunaria Jail from Barnava ashram
हनीप्रीत व बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उसने कई गीत भी लांच किए और हनीप्रीत के साथ केक भी काटा। डेरा प्रमुख के 40 दिन के पैरोल का समय पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat: Ram Rahim 40 days parole is over and now will go to Sunaria Jail from Barnava ashram
हनीप्रीत को आशीर्वाद देते राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला

वह शुक्रवार को वापस सुनारिया जेल जाएगा। आश्रम बरनावा से सेवादार भी अपने घर जाने लगे हैं।

विज्ञापन
Baghpat: Ram Rahim 40 days parole is over and now will go to Sunaria Jail from Barnava ashram
बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम। - फोटो : amar ujala

सीओ बागपत विजय कुमार ने बताया कि डेरा प्रमुख राम रहीम की 40 दिनों की पैरोल की अवधि समाप्त हो चुकी है, शुक्रवार को वह दोबारा से जेल जाएगा। इसी के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed