#Pulwama: दो सगे भाइयों ने फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, विहिप कार्यकर्ताओं का थाने में हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ जिले में दो भाइयों ने फेसबुक पर पाकिस्तान आर्मी के साथ एक पोस्ट डाली है, जिसमें कहा कि वह पाकिस्तान आर्मी को सपोर्ट करते हैं। एक फोटो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो भी गलत तरीके से पोस्ट किया है। भाजपा, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर देशद्रोह का आरोप लगाकर मवाना थाने में जमकर नारेबाजी, हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने दो सगे भाई समेत तीन युवकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, अकबरपुर गढ़ी निवासी एक युवक ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल फोटो के साथ पाकिस्तान आर्मी की सपोर्ट वाली पोस्ट डाल दी। इस पोस्ट में उसका भाई भी दिख रहा है। यह पोस्ट देखकर मंगलवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नवनीत चौहान अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मवाना थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ मवाना पंकज सिंह और एसओ मवाना संजय कुमार थाने पहुंचे और उन्हें शांत कराया। इसके बाद साइबर सेल से जांच शुरू करा दी गई। बताया गया है कि युवक के साथ उसके कुछ साथियों ने भी पोस्ट पर लाइक व कमेंट्स किए हैं।
पाकिस्तान के कुछ युवक भी आरोपियों की फ्रेंड लिस्ट में हैं।
एसओ मवाना ने बताया कि नवनीत की तहरीर पर निसार, उसके भाई इरशाद निवासी अकबरपुर गढ़ी थाना हस्तिनापुर और मवाना क्षेत्र के एक अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 153-ए, 505 और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल और आईटी एक्सपर्ट से भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
एसओ ने बताया कि इरशाद ने पाकिस्तान आर्मी की पोस्ट अपने भाई निसार के साथ डाली है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/