फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pulkit sent to jail, victim's condition critical

पुलकित को जेल भेजा, पीड़िता की हालत गंभीर

Mon, 19 Oct 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pulkit sent to jail, victim's condition critical
पुलकित को जेल भेजा, पीड़िता की हालत गंभीर
विज्ञापन

मेरठ। जूडो कराटे की खिलाड़ी से दुष्कर्म के मामले में टीपी नगर पुलिस ने रविवार को आरोपी पुलकित सैनी को जेल भेज दिया। वहीं, पीड़िता की हालत अभी गंभीर बनी है।

टीपी नगर क्षेत्र निवासी खिलाड़ी से शुक्रवार देर शाम दुष्कर्म किया गया था। इसका खुलासा शनिवार को हुआ था। एसओ टीपी नगर ने बताया कि पुलकित पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के अलावा दो और धारा बढ़ाई गई हैं। आरोपी ने खिलाड़ी से कार में दुष्कर्म किया था। साक्ष्य मिटाने के लिए सीट कवर उतारकर फेंक दिए थे। जिस पर उस पर साक्ष्य मिटाने की धारा 201 और गोरक्षा सेवा समिति का फर्जी अध्यक्ष बताने पर धोखाधड़ी की धारा 420 भी लगाई गई है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार खिलाड़ी के होश में आने के बाद बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं, रविवार को संयुक्त व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने में उनके साथ खड़े रहेंगे। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि आरोपी जेल चला गया। उसके खिलाफ पुख्ता सुबूत जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed