{"_id":"5e728a6b8ebc3e78b27cbfe8","slug":"public-dealing-without-mask-in-banks-meerut-news-mrt474270371","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में मास्क के बिना चल रही पब्लिक डीलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में मास्क के बिना चल रही पब्लिक डीलिंग
विज्ञापन
बैंकों में बिना मास्क चल रही पब्लिक डीलिंग
मेरठ। शहर में निजी और सरकारी बैंकों की ज्यादातर शाखाओं में कर्मचारी बिना मास्क और ग्लब्ज के पब्लिक डीलिंग का काम कर रहे हैं। कैश से जुड़े कर्मचारी सेनिटाइजर आदि का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। जबकि बैंक मुख्यालय ने सभी शाखाओं में कोरोना से बचाव रखने के आदेश जारी किए हैं। अमर उजाला टीम ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड, कचहरी और गढ़ रोड पर कई बैंक शाखाओं चेक किया तो यह स्थिति सामने आई।
सरकारी कार्यालय ईपीएफ, आयकर आदि में 31 मार्च तक ऑनलाइन पब्लिक डीलिंग के साथ कर्मचारियों को मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके विपरीत बैंकों में कर्मचारी बिना मास्क पब्लिक डीलिंग कर रहे हैं। कैशियर के पास सेनिटाइजर है भी तो कैश डीलिंग में इसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ता भी बिना मास्क बैंकों में पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों की ओर से भी कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है।
नहीं प्रयोग कर रहे ग्लब्ज
शहर के ज्यादातर बैंकों में कैशियर बिना ग्लब्ज ही कैश गिन रहे हैं। ऐसे में नोटों के सहारे वायरस किसी भी संक्रमित कर सकता है। डाक्टराें के अनुसार, संक्रमित नोट को जो भी हाथ में लेगा, वह संक्रमण का शिकार हो जाएगा।
विज्ञापन
शहर में दस करोड़ की कैश डीलिंग
मेरठ में प्रतिदिन 100 करोड़ रुपये की डीलिंग होती है। इसमें करीब 10 करोड़ की कैश डीलिंग होती है। उप्र बैंक एंप्लाइज यूनियन के सचिव प्रशांत शर्मा और इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सचिव ललित शर्मा के अनुसार, बैंक कर्मचारियों को स्वयं सावधानी बरतनी चाहिए। कर्मचारी ग्लब्ज और मास्क लगाकर ही पब्लिक डीलिंग करें। हाथ धोने में असुविधा हो तो सेनिटाइजर का प्रयोग करें। ग्राहकों से भी मास्क लगाकर आने का आह्वान करें।
बैंक कर्मचारी लगाएं मास्क
मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए सभी बैंकों को मुख्यालय से आदेश दिए गए हैं। शाखाओं में मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध हैं। कर्मचारियों को सतर्कता बरतते हुए काम करना चाहिए। - संजय कुमार, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, मेरठ।