फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest to build boundary wall on army land in Saharanpur, uproar

सहारनपुर: सेना की जमीन पर चहारदीवारी बनाने का विरोध, हंगामा, अवैध कब्जे कर बना लिए थे मकान

Thu, 15 Oct 2020 10:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Oct 2020 10:40 PM IST
सार

- जमीन पर अवैध कब्जे कर लोगों ने बना लिए थे मकान  
- आरवीसी के अफसर, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस मौके पर पहुंची 
- देहरादून रोड मुख्य मार्ग के निकट है रिमाउंट डिपो की जमीन 

विज्ञापन
Protest to build boundary wall on army land in Saharanpur, uproar
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में देहरादून रोड पर आरवीसी (रिमाउंट एंड वेटेनरी कॉर्प) की जमीन का चिह्नीकरण करके चहारदीवारी  बनवाने का कार्य शुरू हुआ तो लोगों ने विरोध कर दिया। महिलाओं ने जेसीबी के आगे बैठकर कार्य रुकवा दिया, जिस पर आरवीसी के कमांडेंट सहित अन्य अफसर और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को हिदायत दी कि उक्त जमीन सेना की है, अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। काफी जद्दोजहद के बाद जेसीबी से खोदाई का कार्य शुरू कराया जा सका।
विज्ञापन


देहरादून रोड पर पोस्टमार्टम हाउस के ठीक सामने मुख्य मार्ग के निकट ही आरवीसी की कई एकड़ जमीन है। इस पर चहारदीवारी बनवाने का कार्य चल रहा है। दो तरफ की दीवार बनकर तैयार हो चुकी है, जबकि मोहल्ला मोअज्जमपुरा की तरफ बृहस्पतिवार को दीवार बनाने का कार्य शुरू कराया गया। जेसीबी से खोदाई कराई जा रही थी तो काफी महिलाएं और पुरुषों ने इकट्ठा होकर विरोध कर दिया।
विज्ञापन

महिलाएं जेसीबी के आगे बैठ गईं और कार्य रुकवा दिया। इसकी सूचना देने पर आरवीसी के कमांडेंट मंगल सिंह, डिप्टी कमांडेंट संदीप प्रकाश सहित तमाम अफसर मौके पर पहुंचे। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी भी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत किया और चेतावनी दी कि चहारदीवारी बनकर रहेगी, कोई अड़चन पैदा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

इसी दौरान पूर्व भाजपा विधायक राजीव गुंबर भी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात करके मकानों तक आवागमन के रास्ते की मांग की। इसके बाद अधिकारियों ने कुछ मकानों के आगे रास्ता छोड़ते हुए जेसीबी से खोदाई शुरू करा दी। 

कब्जा कर सीवर टैंक तक बना डाले 
आरवीसी की इस जमीन पर मोहल्ला मोअज्जमपुरा की तरफ से जो मकान बने हैं, उनमें काफी मकान तो सेना की जमीन की सीमा से बाहर हैं, लेकिन बहुत से लोगों ने मकानों के बाहर आरवीसी की जमीन तक कब्जा कर सीवर टैंक, उतरने के लिए पैड़ियां और वाहन खड़े करने के शेड तक बना लिए।

इसके अलावा दो सरकारी हैंडपंप भी वहां लगवा दिए गए हैं। इतना ही नहीं दो मकान तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना दिए गए, जिनमें आने जाने के लिए रास्ते की मांग की जा रही है। 

महिला पुलिस भी बुलवाई गई 
चहारदीवारी का विरोध करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं, लिहाजा अधिकारियों ने महिला पुलिस को भी बुलवा लिया। मौके पर जमा लोगों को पुलिसकर्मियों ने हड़काया और हर गली पर पुलिस और सेना के जवान खड़े कर दिए गए। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed