फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest in front of naseemuddin sidhki

वेस्ट यूपी प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सामने जमकर हंगामा, धक्कामुक्की

Wed, 29 Mar 2017 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Mar 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
protest in front of naseemuddin sidhki
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस चुनाव में बसपा की हार की समीक्षा बैठक में बखेड़ा हो गया। पूर्व विधायक योगेश वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत गौतम आपस में भिड़े के साथ कार्यकर्ता भी उलझ गए। कार्यकर्ताओं ने एमएलसी अतर सिंह राव का पुतला फूंका तो वेस्ट यूपी प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच नसीमुद्दीन चुपचाप खिसक लिए।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मंगलवार को बसपा की पहली समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। नसीमुद्दीन सिद्दीकी बैठक संबोधित करने खड़े हुए तो एक कार्यकर्ता ने मंडल कोऑर्डिनेटर अतर सिंह राव हटाओ का नारा लगा दिया। इस पर नसीमुद्दीन ने नाराजगी जतायी तो पूर्व विधायक योगेश वर्मा बीच में बोल पड़े। उन्होंने कहा कि अतर सिंह राव को नहीं, बल्कि उन्हें हटाना चाहिए जिनकी ड्यूटी उत्तराखंड में लगी थी। लेकिन उन्होंने वहां से हस्तिनापुर आकर मुझे चुनाव हरवाने का काम किया।
विज्ञापन


योगेश वर्मा का इशारा प्रशांत गौतम की तरफ था। यह सुनकर प्रशांत गौतम भड़क गये और बोले कि उत्तराखंड का जिक्र क्यों कर रहे हो। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। दोनों के समर्थकों में मारपीट और हंगामा होने लगा। एक पक्ष ने नारेबाजी कर बाहर अतर सिंह राव का पुतला फूंक दिया। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के भीतर नसीमुद्दीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें हटाने की मांग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से थी सूचना
बसपा सूत्रों की मानें तो ऐसा बखेड़ा होगा, इसकी जानकारी नसीमुद्दीन को पहले ही मिल गयी थी। उन्होंने सोमवार से ही प्रमुख नेताओं को फोन कर विरोध को शांत करने की कोशिशें शुरू कर दी थीं।

कार्यालय के बाहर फायर
जिस समय कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर अतर सिंह का पुतला फूंक रहे थे तो एक कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर फायर कर फरार हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बसपाइयों को भीतर खदेड़ा।

मायावती ने किया दिल्ली तलब
बसपा सुप्रीमो मायावती ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी, योगेश वर्मा, हाजी याकूब कुरैशी, प्रशांत गौतम, जिलाध्यक्ष सहित तमाम प्रमुख नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया है। जबकि अतर सिंह राव पहले से दिल्ली में मौजूद थे। माना जा रहा है कि इस अनुशासनहीनता और गुटबाजी पर मायावती कोई सख्त एक्शन ले सकती हैं।

प्रशांत और कांति प्रसाद निष्कासित
बसपा जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने व अनुशासनहीनता के कारण प्रशांत गौतम व कांति प्रसाद को निष्कासित कर दिया गया है।

तीन बार बदला बैठक स्थल
पहले यह बैठक हाजी याकूब कुरैशी के मीट प्लांट पर बुलायी गयी थी। लेकिन पशु कटान को लेकर चल रहे बखेड़े के बीच हाजी याकूब ने इसमें हिचकिचाहट दिखाई। इसके बाद हापुड़ रोड पर ही अलीपुर के पास दूसरे मीट प्लांट को तय किया गया, लेकिन वह सील हो गया। तब रोहटा रोड के एक फार्म हाउस पर विरोध की आशंका पर पार्टी कार्यालय पर ही बैठक की गई।


जिलाध्यक्ष से की हाथापाई
हंगामे के दौरान जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन एक गुट के कार्यकर्ताओं ने उनसे ही हाथापाई कर डाली। बड़ी मुश्किल से कार्यकर्ताओं ने अश्वनी जाटव को बचाते हुए कार्यालय के भीतर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed