{"_id":"6a33e8f1ffa45d72630a7251","slug":"protest-against-the-privatization-of-the-registry-office-lockout-and-sit-in-protest-continue-for-the-third-day-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112647-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रजिस्ट्री आफिस के निजीकरण का विरोध\nतीसरे दिन भी तालाबंदी कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रजिस्ट्री आफिस के निजीकरण का विरोध तीसरे दिन भी तालाबंदी कर दिया धरना
विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना देते अधिवक्ता। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बार एसोसिएशन मवाना व मवाना सिविल बार एसोसिएशन ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर रजिस्ट्री आफिस के निजीकरण के विरोध में तीसरे दिन भी तालाबंदी कर धरना दिया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
धरनारत अधिवक्ताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई रजिस्ट्री द्वारा रजिस्ट्री का निजीकरण किया जा रहा है। इसके संबंध में अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध कर रहे हैं। उनकी प्रदेश सरकार से मांग है कि रजिस्ट्री के निजीकरण के आदेश को तुरंत वापस लें, नहीं तो आंदोलन को और अधिक उग्र करने को विवश होंगे। सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी से रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धरना देने वालों में राजीव कुमार कंसल, श्रीबल्लभ, महमपाल सिंह, मिंटू चौधरी, बिजेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार तोमर, राजकुमार, समीर त्यागी, रघुकुल तिलक, नटवर सिंह राणा, जसबीर बंसला, सुमन प्रकाश रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।