{"_id":"6a3e9e885f4986a29a0a2996","slug":"probe-ordered-into-fire-on-rajasthan-transport-corporation-bus-on-nh-58-sardana-news-c-14-1-mrt1005-1228482-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एनएच 58 पर राजस्थान परिवहन निगम की बस में आग पर बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एनएच 58 पर राजस्थान परिवहन निगम की बस में आग पर बैठी जांच
विज्ञापन
- आरटीओ प्रवर्तन बोले, शॉर्ट सर्किट से लगी है बस में आग, सभी प्रपत्र पूरे मिले
- एक जुलाई से ऐसे वाहन ऑटो रिक्शा, स्कूल बस, पर्यटन बसों पर चलेगा अभियान
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राजस्थान परिवहन निगम की अनुबंधित एसी बस में एनएच- 58 पर दादरी के निकट लगी आग पर जांच बैठ गई है। प्रथम दृष्टया जांच में आरटीओ प्रवर्तन ने बस की आरसी, फिटनेस आदि प्रपत्रों को सही करार दिया है। साथ ही कहा कि बस में आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट है। आरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार का कहना है कि बस में आग के कारणों की जांच करने के लिए मौके पर आरटीओ को भेजा गया। मौके पर बस की जांच करने के उपरांत बस के चालक से भी बात की गई। बस में आग का कारण इंजन वाले हिस्से में शॉट सर्किट सामने आया है। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला।
उन्होंने कहा कि बस राजस्थान परिवहन निगम से अनुबंधित है। यह बस जयपुर से हरिद्वार जा रही थी। शुक्रवार सुबह मेरठ के दौराला क्षेत्र के दादरी गांव से होकर गुजर रही थी, तभी अचानक बस में आग लगने की घटना हुई। बस के सभी प्रपत्रों की जांच की गई तो पाया कि प्रदूषण, फिटनेस सभी प्रपत्र ठीक हैं। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। गर्मी में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए समय-समय पर विभाग वाहनों की जांच पड़ताल करता है।
पर्यटन, स्कूल बस और ऑटो रिक्शा के खिलाफ चलेगा अभियान
- बसों में बढ़ती आग की घटनाओं को लेकर आरटीओ विभाग एक जुलाई पर्यटन बस, स्कूल बस और ऑटो रिक्शा के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। सभी वाहनों के प्रपत्र जैसे फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि की जांच की जाएगी। गड़बड़ पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ प्रवर्तन का कहना है कि कुछ परीक्षा भर्ती के कारण पर्यटन बसों के खिलाफ चलाया गया अभियान बंद करना पड़ा था, अब फिर से अभियान चलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --