फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priyanka today in Chandpur

प्रियंका आज चांदपुर में

Mon, 15 Feb 2021 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Priyanka today in Chandpur
चांदपुर रामलीला मैदान में कांग्रेस की किसान महासभा के लिए मंच तैयार करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
प्रियंका आज चांदपुर में
विज्ञापन

चांदपुर। किसान आंदोलन से गर्माई सियासत के बीच कांग्रेस ने भी किसानों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के लिए ताकत झोंक दी है। पार्टी सहारनपुर के बाद बिजनौर के चांदपुर में सोमवार को बड़ी सभा करने जा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इसे संबोधित करेगी।

चांदपुर के रामलीला मैदान में हो रही इस किसान महासभा को सफल बनाने के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान और कांग्रेस नेताओं ने गांवों जनसंपर्क किया। सभा के लिए रामलीला मैदान में मंच तैयार कर दिया गया है। प्रियंका गांधी गजरौला (अमरोहा) से कार से चांदपुर पहुंचेंगी। महासभा के दौरान हिंदू इंटर कॉलेज में पार्किंग बनाई गई है। यहां वाहन खड़े होंगे और यहां से लोग पैदल रामलीला मैदान जाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने महासभा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर में कांग्रेस सभा का आयोजन किया गया था। बागपत की सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शामिल हुए थे। किसानों के बीच सभाओं के जरिए किसानों को पार्टी से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed