प्रियंका ने ट्वीट की अमर उजाला की खबर, सरकार पर कसा तंज, कहा यूपी में चरम पर अपराधियों के कारनामे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के कुछ नेता प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ मूठ जवाब दे दें, मगर पुरानी कहावत है ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फारसी क्या।’ उत्तर प्रदेश में अपराधियों के कारनामे चरम पर हैं और जनता पूछ रही है ऐसा क्यों ?
प्रियंका गांधी ने मुजफ्फरनगर में दरोगा को गोली मारकर कुख्यात अपराधी रोहित को कस्टडी से छुड़ाकर ले जाने की घटना पर प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने अमर उजाला डॉट कॉम की खबर को टैग किया है।
ये था पूरा मामला
मुजफ्फरनगर में बेखौफ बदमाशों ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर एक होटल में दरोगा को गोली मार दी और सुपारी किलर रोहित को अभिरक्षा से छुड़ाकर फरार हो गए। बदमाशों ने जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव सालारपुर में स्थित होटल में दोपहर करीब दो बजे इस घटना को अंजाम दिया। घायल दरोगा दुर्ग विजय सिंह को जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में कई थानों की टीम और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी रोहित पुत्र नेपाल सिंह हत्या और रंगदारी सहित कई संगीन मामलों में करीब एक साल से जनपद मिर्जापुर कारागार में बंद था। हत्या के प्रयास के एक मुकदमे की मंगलवार को अदालत में तारीख होने पर मिर्जापुर से उपनिरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश राय, सुनील उपाध्याय, सुनील प्रजापति, कांस्टेबल चालक खोभारी सिंह यादव वज्र वाहन में लेकर उसे यहां आए थे। एडीजे-11 कोर्ट में पेशी के बाद पुलिसकर्मी कुख्यात रोहित को लेकर मिर्जापुर लौट रहे थे। पुलिसकर्मी भोजन करने के लिए जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव सालारपुर में पंजाबी वैष्णो होटल पर रुके थे।
इसी दौरान सफेद रंग की कार सवार चार-पांच बदमाश वहां पहुंचे। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की। दरोगा दुर्ग विजय सिंह के पेट और कमर में गोली लगी है। पुलिसकर्मियों ने भी जवाब में छह राउंड फायरिंग की, लेकिन बदमाश अपने साथी रोहित को छुड़ाकर मीरापुर की ओर भाग गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/