फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Private tutor arrested for molesting female student; villagers beat him up.

Meerut News: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में निजी शिक्षक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीटा

Sat, 19 Sep 2026 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Private tutor arrested for molesting female student; villagers beat him up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा सात की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक निजी शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था। छात्रा डर के कारण यह बात अपने परिजनों को नहीं बता पाई थी। शुक्रवार को आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने हिम्मत जुटाई। उसने अपनी पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई। यह सुनकर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने आरोपी शिक्षक के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने शिक्षक की पिटाई भी की।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी शिक्षक सरित को गिरफ्तार में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर जा ही है। उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed