फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   prisoner died from heart attack in the district prison saharanpur, sweeper died due to illness

सहारनपुर: जिला कारागार में हार्ट अटैक से बंदी की मौत, सफाई कर्मचारी ने बीमारी से दम तोड़ा

Thu, 29 Aug 2019 05:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Aug 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
prisoner died from heart attack in the district prison saharanpur, sweeper died due to illness
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के सहारनपुर में जिला कारागार में गुरूवार को बंदी समेत दो की मौत से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि बंदी को आज सुबह अचानक हार्टअटैक आ गया जबकि दूसरा कारागार का सफाईकर्मी है जो लंबे समय से बीमार चल रहा था। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मेरठ के चर्चित नईम गाजी हत्याकांड के सभी छह आरोपी बरी, घटना से फैल गया था सांप्रदायिक तनाव

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोनू उर्फ रियाज पुत्र अंजार साल 2017 से जिला कारागार में बंद था। उस पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरूवार सुबह वह अपने बैरक में ही था कि अचानक हार्ट अटैक की शिकायत हुई। जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी और जिला कारागार में सफाई कर्मचारी  नीलकमल पुत्र भजनलाल की भी गुरूवार को लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। बताया गया कि वह मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी का रहने वाला था। वह साल 2015 से जिला कारागार में सफाईकर्मी के तौर पर तैनात था। जेल प्रशासन के अनुसार दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed