मेरठ के चर्चित नईम गाजी हत्याकांड के सभी छह आरोपी बरी, घटना से फैल गया था सांप्रदायिक तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मेरठ में फिर पिटी पुलिस, एक घंटा अराजकता के हवाले रहा लावड़, बवाल की सूचना पर दौड़ी फोर्स
यह था पूरा मामला
भगत सिंह मार्केट के प्रधान नईम गाजी 12 दिसंबर 2016 की दोपहर जयदेवीनगर में आनंद शर्मा के मकान पर गए थे। यहीं पर अभिषेक ने नईम की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर उन्हें एक चादर में बांधा और पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के डोरली नाले में फेंक दिया गया।
कुछ समय पूर्व कत्ल की वारदात में शामिल भाजपा नेता और अभिषेक का ममेरा भाई रमाशंकर छूट गया। रमाशंकर ने ही कत्ल की घटना का पर्दा उठाया और बताया कि अभिषेक ने ही कत्ल कर शव को कहीं छिपा दिया है। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक की निशानदेही पर डोरली नाले से नईम का शव बरामद कर लिया।
इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा पुलिस ने जब किया तो क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव हो गया।इस हत्याकांड में पुलिस ने आनंद शर्मा, उनकी पत्नी सरला देवी, अभिषेक शर्मा, बेटी करिश्मा शर्मा, दामाद विशाल, रमाशंकर और दिनेश को नामजद किया। दिनेश को छोड़कर बाकी सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।