{"_id":"6956946b732b19e4ce077118","slug":"primary-registered-against-three-accused-under-gangster-section-meerut-news-c-73-1-mct1008-105940-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गैंगस्टर की धारा में तीन आरोपियों पर प्राथमिक दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गैंगस्टर की धारा में तीन आरोपियों पर प्राथमिक दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना पुलिस ने नए साल के पहले दिन आरोपी राशिद, फुरकान व मुसैयद के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों आरोपियों ने मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर व शामली समेत अन्य जनपदों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी जनपद शामली के थाना कैराना के गांव अकबरपुर सुनैहटी के निवासी हैं। तीनों आरोपियों ने संगठित होकर एक गिरोह बनाया हुआ है। जिन्होंने लूट, चोरी व संरक्षित पशु की हत्या समेत कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया हैै। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गैंग का लीडर राशिद है। जो आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रचता है। इसके बाद तीनों आरोपी राशिद के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।