{"_id":"6a4681fc93c98ef0460eac6b","slug":"pressure-to-remove-the-shop-and-allegations-of-being-framed-in-a-false-case-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112861-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान हटाने का दबाव और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान हटाने का दबाव और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव रोहटा निवासी फल विक्रेता ने सीओ सरधना को शिकायत पत्र देकर कुछ लोगों पर दुकान हटाने का दबाव बनाने, घर में घुसकर अभद्रता करने, जान से मारने की धमकी देने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रोहटा चौकी पुलिस की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच, परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रोहटा निवासी असलम व भाकियू किसान क्रांति के तहसील अध्यक्ष जावेद कुरैशी के साथ बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने दिए शिकायत पत्र में बताया कि 30 जून की शाम गांव के शौकीन और गुलजार उनके घर पहुंचे और फल की दुकान अपने घर के सामने से हटाने का दबाव बनाया। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। असलम का आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों अपने अन्य परिजनों के साथ उनकी फल की दुकान पर पहुंचे और वहां भी विवाद किया। शिकायत में आरोप लगाया कि विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने अपने ही एक परिजन को चोट पहुंचाकर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची है। साथ ही गुलजार पर अवैध रूप से मुर्गा काटने की दुकान दोबारा संचालित करने का आरोप भी लगाया है। असलम ने कहा कि मंदिर के सामने अवैध मीट की दुकान संचालित होने से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सीओ से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।