फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prepare for gas shortage during Kannada tour

सावधान, गैस की किल्लत के लिए हो जाएं तैयार

Tue, 23 Jul 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Prepare for gas shortage during Kannada tour
कांवड़ यात्रा के दौरान गैस की किल्लत के लिए हो जाएं तैयार
विज्ञापन

मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान गैस की किल्लत के तैयार रहिए। ऐसा इसलिए कहां जा रहा है क्योंकि मेरठ- गाजियाबाद के बीच दिल्ली रोड से आने वाले ट्रैफिक के रूट डायवर्जन के कारण लोनी गैस प्लांट से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। सभी गैस एजेंसियों के गोदामों में मात्र दो तीन दिन के लिए ही सिलिंडरों का स्टॉक है। शहर में इंडेन, भारत, एचपी की गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन 15 हजार गैस सिलेंडरों की आपूर्ति होती है। हालांकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए गैस कंपनियों ने करनाल से मेरठ को गैस आपूर्ति करने का लिया निर्णय लिया है।
24 से 48 घंटे के बीच उपलब्ध हो रही है गैस,
गैस वितरकों के मुताबिक फिलहाल गैस सिलेंडर आपूर्ति में कोई बैकलॉग नहीं है। बुकिंग के बाद 24 से 48 घंटे में सिलिंडर आपूर्ति की जा रही है। गैस वितरकों का प्रयास है कि आपूर्ति प्रभावित होने से पहले अधिकतर उपभोक्ताओं तक सिलिंडर पहुंच जाए। रविवार को गैस प्लांट बंद होने के कारण सोमवार को गाड़ी पहुंचते पहुंचते शाम हो गई। जिसके कारण कई गैस एजेंसियों पर दिक्कतें आई।
विज्ञापन

नानू नहर और बाईपास चौराहा से कैसे पार होंगी गाड़ी
मेरठ-दिल्ली के बीच भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगने के कारण गैस कंपनियों ने मेरठ को करनाल से गैस आपूर्ति करने का निर्णय लिया है, लेकिन शहर में आने के लिए सिलिंडरों की गाड़ी को नानू नहर के साथ ही बाईपास चौराहा व कई स्थानों पर कांवड़ियों की भीड़ से गुजरना पड़ेगा। ऐसे में गैस कंपनियों का यह प्रयास काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 के बाद बढ़ेगी किल्लत
25 के बाद गैस की किल्लत बढ़ेगी। क्योंकि एक गैस एजेंसी के गोदाम में जमा गैस सिलिंडरों से तीन दिन तक उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा सकती है। समस्या से बचाने के लिए जिला प्रशासन को पूर्व वर्षों की भांति व्यवस्था करनी चाहिए। पुलिस की निगरानी में प्लांट से गैस की गाड़ियों को शहर तक पहुंचाया जाना चाहिए। ताकि गैस की किल्लत न हो। - अजीत टंडन, उपाध्यक्ष, उप्र गैस वितरक एसो.,
जनपद भर में गैस एजेंसियों का लेखाजोखा
कंपनी गैस एजेंसी
इंडेन 25
भारत 12
एचपी 05
- एक एजेंसी पर प्रतिदिन होती है 350 सिलेंडर की खपत
- जनपद की गैस एजेंसियों से प्रतिदिन 15 हजार गैस सिलेंडर होते हैं सप्लाई
- प्रत्येक गैस एजेंसी के पास दो-तीन दिन का ही रहता है स्टॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed