फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations begin for the passing out parade

पासिंग आउट परेड के लिए तैयारी शुरू

Fri, 06 Dec 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the passing out parade
पासिंग आउट परेड की तैयारी शुरू
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड की तैयारी शुरू करा दी गई है। बृहस्पतिवार को एसपी लाइन संजीव वाजपेयी के निर्देश पर आरटीसी मेजर ने रंगरूटों का रिहर्सल कराया। 16 दिसंबर को पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके लिए पुलिस के साथ ही रंगरूटों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए मेरठ में पुुलिस लाइन, पीएसी वाहिनी और पीटीएस में ट्रेनिंग दी जा रही है। जल्द ही ट्रेनिंग पूरी होने वाली है। मेरठ पुलिस लाइन में हरदोई से भर्ती हुए 197 रंगरूटों की यहां ट्रेनिंग शुरू हुई थी। जिनमें से नौ रंगरूटों ने ट्रेनिंग छोड़कर यूपी पुलिस में दरोगा और शिक्षक की नौकरी ज्वाइन कर ली। अब पुलिस लाइन में 188 पुरुष रंगरूटों की ट्रेनिंग चल रही है। वहीं पीएसी छठी वाहिनी रुड़की रोड पर 206 रंगरूटों की ट्रेनिंग चल रही है। छठी वाहिनी के सेनानायक नितिन तिवारी ने बताया कि रंगरूटों की परीक्षा पूरी हो चुकी है। लिखित परीक्षा की कॉपी परीक्षा समिति को भेजी गई है जल्द ही रिजल्ट आने वाला है। पीएसी में होने वाली पासिंग आउट परेड की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed