फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pregnant woman gives birth to a son in a mini-truck at the CHC gate.

Meerut News: सीएचसी के गेट पर मिनी ट्रक में गर्भवती ने बेटे को दिया जन्म

Wed, 10 Jun 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman gives birth to a son in a mini-truck at the CHC gate.
कंकरखेड़ा (मेरठ)। दांतल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के गेट पर मंगलवार सुबह पहुंचते ही गर्भवती महिला रौनक शर्मा को प्रसव पीड़ा इतनी तेज हुई कि उसने मिनी ट्रक के अंदर ही बेटे को जन्म दे दिया। शोर सुनकर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम तुरंत बाहर दौड़ी और जच्चा-बच्चा को सीएचसी में ले जाकर उपचार किया। चिकित्सकों की देखरेख में दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा क्षेत्र के सैनिक विहार बी-ब्लॉक निवासी अभिषेक ने बताया कि उनकी शादी जुलाई 2025 में इंदौर निवासी रौनक शर्मा से हुई थी। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिवार के लोग तत्काल उन्हें मिनी ट्रक से दांतल सीएचसी लेकर रवाना हुए। जैसे ही वाहन सीएचसी के मुख्य गेट पर पहुंचा, रौनक को असहनीय प्रसव पीड़ा हुई और उन्होंने मिनी ट्रक के भीतर ही बच्चे को जन्म दे दिया। अचानक हुई इस स्थिति से परिजन घबरा गए। परिजनों का शोर सुनकर चिकित्सक व अन्य स्टाफ मदद के लिए दौड़ पड़ा। इसके बाद टीम महिला व नवजात को स्ट्रेचर के माध्यम से अस्पताल के अंदर लेकर पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि चिकित्सकीय टीम ने तत्परता दिखाते हुए जच्चा और बच्चे को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed