फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pregnant woman dies in suspicious circumstances in Saharanpur

यूपी: सहारनपुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Mon, 02 Mar 2020 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in suspicious circumstances in Saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

यूपी के सहारनपुर में रविवार रात सढ़ौली कदीम निवासी आठ माह की एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव हथौली निवासी मोनी 24 पत्नी प्रदीप की रात स संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोनी 8 माह की गर्भवती बताई गई है। मोनी की मौत की सूचना मिलने पर उसके चौली थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) निवासी मायके वाले कोतवाली बेहट पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, विवाहिता के भाई का कहना है उसकी बहन की हत्या की गई है। उसकी मौत के बाद उसकी ससुराल के लोग उनसे बात नहीं कर रहे है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस मायके वालों के साथ हथौली पहुंची मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ विजयपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी ने बताया, कि प्रथम दृष्टया विवाहिता की मौत बीमारी से होनी पता चल रही है। पीएम रिपोर्ट और परिजनों की तरफ तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed