फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu topper is preeti singhal, will be given Atul Maheshwari gold

...तो इसलिए मिलेगा प्रीति सिंहल को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

Tue, 17 Jan 2017 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 17 Jan 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
ccsu topper is preeti singhal, will be given Atul Maheshwari gold
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस की एमजेएमसी की छात्रा प्रीति सिंहल को वर्ष 2016 का अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया जाएगा। छात्रा एमजेएमसी में सीसीएसयू की टॉपर हैं। डीएन डिग्री कॉलेज के एमकॉम के छात्र शशांक गोयल को स्वर्गीय मुरारीलाल माहेश्वरी मेमोरियल स्वर्ण से नवाजा जाएगा। दोनों मेधावियों को 13 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राम नाईक पदक देंगे।

विज्ञापन


 सीसीएसयू ने वर्ष 2016 की प्रायोजित मेडल की लिस्ट जारी कर दी है। विवि कैंपस में एमजेएमसी की छात्रा प्रीति सिंहल ने 2000 अंकों में से 1576 नंबर प्राप्त कर टॉप किया है। उन्हें अमर उजाला के नवोन्मेषक श्री अतुल माहेश्वरी के नाम पर शुरू किया गया पदक दिया जाएगा। गढ़मुक्तेश्वर कस्बे की मूल निवासी प्रीति के पिता मूलचंद सिंहल अनाज मंडी में आढ़ती हैं। मां प्रमिला सिंहल गृहणी हैं। तीन बहनों में दूसरे नंबर की प्रीति ने बीएससी आरजी पीजी कॉलेज मेरठ से 70 प्रतिशत नंबरों से की। बड़ी बहन टिवंकल सिंहल टीचर और छोटी बहन विवि कैंपस से बीए एलएलबी कर रही हैं। प्रीति का कहना है वह रेडियो जॉकी बनना चाहती हैं। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता को देती हैं। तीनों बहनों को परिजनों का पूरा सपोर्ट है। डीएन डिग्री कॉलेज से एमकॉम करने वाले शशांक गोयल ने विवि के टॉपर बने हैं। बीकॉम प्राइवेट (64 प्रतिशत अंक) करने के बाद रेग्युलर एमकॉम में शशांक ने 2000 में 1727 अंक लाकर टॉप किया है। मेरठ में नेहरू नगर निवासी शशांक के पिता महीप गोयल की बुढ़ाना गेट पर रेडीमेट गारमेंट की शॉप है। मां मधु गोयल गृहणी हैं। शशांक के बड़े भाई मयंक गोयल मेरठ में ही सिंडिकेट बैंक में पीओ हैं। शशांक का कहना है वह रिसर्च करना चाहते हैं। यूजीसी नेट की तैयारी कर रहे हैं। पीएचडी करने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का लक्ष्य तय किया है। सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed