{"_id":"5ea345f68ebc3e903b7305bc","slug":"pre-bid-meeting-for-construction-of-five-elevated-stations-of-meerut-city-news-mrt479076039","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के पांच एलिवेटेड स्टेशन निर्माण के लिए प्री-बिड मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के पांच एलिवेटेड स्टेशन निर्माण के लिए प्री-बिड मीटिंग
विज्ञापन

मेरठ। रैपिड ट्रेन के निर्माण का कार्य भले बंद हो, लेकिन एनसीआरटीसी ने पिछले तीन दिनों से प्री-बिड मीटिंग के माध्यम से प्रोजेक्ट की गति को तेज कर दिया है। जिससे किसी भी तरह की देरी टेंडर प्रक्रिया में न हो सके। इसी क्रम में मेरठ के पांच एलिवेटेड स्टेशनों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
एनसीआरटीसी ने शुक्रवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के पैकेज-7 के लिए वैश्विक प्री-बिड मीटिंग का आयोजन किया। अपने काम की गति को बनाए रखने के लिए एनसीआरटीसी द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न कदमों में ऑनलाइन वीडियो मीटिंग भी शामिल है। कोविड-19 महामारी के असर को आरआरटीएस परियोजना पर काम करने और कार्य को निरंतर जारी रखने के लिए एनसीआरटीसी डिजिटल रूप से सक्षम प्री-बिड मीटिंग कर रहा है। इस मीटिंग की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें भारतीय कंपनियों के अलावा विदेशी कंपनियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह है पैकेज-7
पैकेज-7 के लिए आमंत्रित निविदा शताब्दी नगर स्टेशन से ब्रह्मपुरी डाउन रैंप तथा बेगमपुल अप रैंप से मोदीपुरम डिपो प्रवेश रैंप सहित मोदीपुरम स्टेशन के अंत तक एलिवेटेड वायडक्ट के लिए है। वहीं, पांच एलिवेटेड स्टेशनों में ब्रह्मपुरी, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ एवं मोदीपुरम के निर्माण के लिए हैं।
विज्ञापन
इनके लिए हो चुकी मीटिंग
इससे पहले भी एनसीआरटीसी ने तीन महत्वपूर्ण पैकेजों 8, 17 व 29 के लिए ऑनलाइन प्री-बिड मीटिंग का आयोजन किया था।