फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pranitha breaks silence, calls ex-husband's allegations false

Meerut News: प्रणिता ने तोड़ी चुप्पी, पूर्व पति के आरोपों को बताया झूठा

Sun, 12 Apr 2026 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pranitha breaks silence, calls ex-husband's allegations false
शास्त्रीनगर ए ब्लॉक स्थित सोमेंद्र तोमर कैंप कार्यालय के पास हुई प्रेसवार्ता।
तलाक के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ घर वापसी कर चर्चा में आईं प्रणिता वशिष्ठ और उनके पिता रिटायर्ड जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। प्रणिता ने पूर्व पति मेजर गौरव अग्निहोत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार और अपमानजनक करार दिया।
विज्ञापन


रिटायर्ड जज डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि बेटी का गाजे-बाजे के साथ स्वागत केवल उसे मानसिक अवसाद (ट्रॉमा) से बाहर निकालने के लिए था। उन्होंने कहा कि हमने दूसरे पक्ष के बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं कहा लेकिन गौरव अग्निहोत्री ने इस खुशी से व्यथित होकर सोशल मीडिया पर प्रणिता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो महिला गरिमा पर हमला है।
विज्ञापन

प्रणिता के परिवार ने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए करोड़ों के लेन-देन के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि न्यायालय के दस्तावेजों के अनुसार गौरव ने खुद शादी में सिर्फ 5 लाख खर्च होना स्वीकार किया था। प्रणिता ने समझौते के तहत कोई गुजारा भत्ता (एलमनी) नहीं लिया है। जिस जमीन का जिक्र है वह शाहजहांपुर के डूब क्षेत्र में है और उसकी कीमत मात्र 75 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रणिता ने आरोप लगाया कि ससुराल में उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की गई जिसकी प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने कहा कि पूर्व पति अब आत्महत्या की धमकी देकर उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे हैं। परिवार ने इस मामले में मानहानि के खिलाफ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है और एसएसपी मेरठ से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed