{"_id":"5ee5288e8ebc3e434052280d","slug":"positives-found-in-mawana-and-parikshitgarh-mawana-news-mrt4863132164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना और परीक्षितगढ़ में मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना और परीक्षितगढ़ में मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
मवाना/परीक्षितगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा शुक्रवार को भेजी गई 36 जांच रिपोर्ट में से मवाना का एक युवक पॉजिटिव निकला। युवक एक दैनिक समाचार पत्र में छायाकार है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं परीक्षितगढ़ के आलमगीरपुर बढ़ला गांव में एक किसान संक्रमित मिला।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि शुक्रवार को मवाना में कुल 36 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। जिसमें दैनिक समाचार पत्र के छायाकर और उसके परिवार के थे। इसमें से छायाकार की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जबकि उनके परिवार के शेष दो लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं मेरठ के तीन लोग भी मवाना जांच कराने आए थे। जिनके सैंपल मवाना सीएचसी में लिए गए थे। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। एक अन्य युवक जो दिल्ली में बैंक में नौकरी करता है उसकी जांच रिपोर्ट रिपीट आई है। पांच अटौरा गांव के तथा 8 आकांक्षा कॉलोनी के थे तथा 13 गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। छायाकार के परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। आसपास के इलाके को सील किया जा रहा है।
ग्रामीणों में दहशत
परीक्षितगढ़। गांव आलमगीरपुर बढ़ला में एक किसान की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर गांव में हड़कंप मच गया। किसान ने गले में परेशानी होने पर मेरठ स्थित लैब में जांच कराई थी। शनिवार को आई रिपोर्ट किसान पॉजिटिव मिला। इसका पता चलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रमेश को मेरठ मेडिकल भर्ती कराया। परिवार के लोगों को होम क्वारंटाइन करा दिया। वहीं गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।