{"_id":"60e1a2e667f9300e51791d96","slug":"political-activities-rld-removed-district-presidents-in-muzaffarnagar-bijnor-and-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी सरगरिमयां तेज : रालोद ने मुजफ्फरनगर-बिजनौर व शामली में हटाए जिलाध्यक्ष, पढ़ें-कहां किसे किया नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी सरगरिमयां तेज : रालोद ने मुजफ्फरनगर-बिजनौर व शामली में हटाए जिलाध्यक्ष, पढ़ें-कहां किसे किया नियुक्त
Sun, 04 Jul 2021 05:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 04 Jul 2021 05:30 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में अजीत राठी को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर राष्ट्रीय लोक दल ने प्रभात तोमर को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
रालोद के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पश्चिमी यूपी में राष्ट्रीय लोकदल ने जिला पंचायत चुनाव के अगले ही दिन बड़ा फेरबदल करते हुए तीन जिलों में रालोद के जिलाध्यक्षों को हटा दिया है। रालोद ने मुजफ्फरनगर बिजनौर व शामली में वर्तमान जिलाध्यक्षों को हटाकर नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। वहीं रालोद में अचानक हुए इस फैसले के बाद वेस्ट यूपी की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई है।
मुजफ्फरनगर में अजीत राठी को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर राष्ट्रीय लोक दल ने प्रभात तोमर को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। भोपा क्षेत्र के गांव बेलडा निवासी प्रभात तोमर तब चर्चा में आए, जब जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उन्होंने भाजपा के डॉ वीरपाल निर्वाल को कड़ी टक्कर दी। हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद जीत डॉ वीरपाल निर्वाल की हुई, जिसके विरोध में रालोद ने धरना प्रदर्शन भी किया था।
शामली में भी रालोद ने जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन को हटा दिया। शामली में अब रालोद के नए जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी होंगे। इसी तरह बिजनौर में रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह को भी हटाकर अली अदनान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गय है।