फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police will seize the flat worth 80 lakhs of Baddo's partner Dipin Suri

बड़ा शिकंजा: ढाई लाख के इनामी बद्दो के करीबी डिपिन सूरी के फ्लैट पर पुलिस ने चस्पा किया जब्ती का नोटिस

Wed, 07 Sep 2022 07:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 07:40 AM IST
सार

ढाई लाख के इनामी बदन सिंब बद्दो के साथी डिपिन सूरी पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। बुधवार को पुलिस ने उसके 80 लाख रुपये के फ्लैट पर जब्त करने का नोटिस चस्पा कर दिया।

विज्ञापन
Police will seize the flat worth 80 lakhs of Baddo's partner Dipin Suri
बदन सिंह बद्दो, डिपिन सूरी के मकान पर जब्ती का नोटिस लगाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के साथी ट्रांसपोर्टर डिपिन सूरी का 80 लाख रुपये की कीमत के फ्लैट को पुलिस ने बुधवार को जब्त कर लिया। एएसपी विवेक यादव पुलिस फोर्स के साथ सुपरटेक मे डिपिन सूरी के मकान में नोटिस चस्पा करने पहुंचे। यह फ्लैट बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पामग्रीन में है। गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने के लिए मंगलवार रात से ही पुलिस टीम सुपरटेक में लगा दी गई थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह फ्लैट बंद पड़ा है।

विज्ञापन


28 मार्च 2019 को कुख्यात बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। पुलिस ने बद्दो पर 2.50 लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। मेरठ पुलिस सहित कई एजेंसियां उसकी तलाश में लगी हैं। प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) ने भी बद्दो की गिरफ्तारी न होने पर मेरठ पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए थे। उसकी फरारी के बाद से कई लोगों को जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नहीं कांपे पिता के हाथ: कहीं बेटी को दी खौफनाक मौत तो कहीं काटा लाडली का सिर, तीसरी वारदात से भी कांपा कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि बद्दो के करीबियों की संपत्ति की जांच चल रही है। इनमें ही उसके करीबी डिपिन सूरी का नाम सामने आ चुका है। पुलिस का दावा है कि बद्दो और डिपिन सूरी एक साथ मिलकर अपराध करते थे। अपराध से अर्जित की संपत्ति को ही पुलिस जब्त कर रही है।

पुलिस के अनुसार डिपिन सूरी का एक फ्लैट सुपरटेक पामग्रीन में है। परतापुर और ब्रह्मपुरी पुलिस ने इसकी जांच की है। बुधवार को पुलिस इस फ्लैट को जब्त करने पहुंची। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि बद्दो और उसके साथी डिपिन समेत समेत कई लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें: कैंटर सीज हुआ तो पति का दर्द देख न सकीं पत्नियां: हिना-अफसाना ने उजाड़ ली दुनिया, बच्चों से छिना मां का प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed