फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police will interrogate Haji Galla on remand

निशाने पर कबाड़ी: हाजी गल्ला को रिमांड पर लेगी पुलिस, पूछताछ खुल सकते हैं बड़े राज

Tue, 12 Oct 2021 08:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 12 Oct 2021 08:42 AM IST
सार

मेरठ में अधिकारियों को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर करने वाले हाजी गल्ला को पुलिस रिमांड पर लेगी। उससे रिमांड पर पूछताछ की जाएगी, जिस दौरान वह कई बड़े राज खौल सकता है।

विज्ञापन
Meerut News: Police will interrogate Haji Galla on remand
हाजी गल्ला पर कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर करने वाले हाजी नईम उर्फ गल्ला को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। न्यायालय में आवेदन किया गया है, जिस पर कल सुनवाई होगी।

विज्ञापन


चोरी की गाड़ियां काटने के लिए बदनाम सोतीगंज को लेकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कुछ महीने पहले बड़ी कार्रवाई शुरू की थी। कई लोगों पर गैंगेस्टर लगी और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लेकिन हाजी नईम उर्फ गल्ला और उसके चार बेटे पुलिस के हाथ नहीं आए।
विज्ञापन


एसएसपी की ओर से उस पर पहले 25 हजार और फिर 50 हजार का इनाम रखा गया। गुरुवार को हाजी गल्ला ने चारों बेटों फुरकान, अलीम, बिलाल और इलाल के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अगले दिन लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह ने जेल में हाजी गल्ला से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम

न्यायालय में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन किया गया है। बुधवार को न्यायालय में इस पर सुनवाई होगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि हाजी गल्ला सोतीगंज का बड़ा कबाड़ी है, जो बेहद शातिर है। उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed