फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murder News: The daughter is orphaned after Pinki has death in Noida hospital during treatment and husband had committed suicide

उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम

Mon, 11 Oct 2021 07:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Oct 2021 07:47 PM IST
सार

माता-पिता की मौत के बाद आठ माह की बेटी अनाथ हो गई है। जहां पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं मां पिंकी को ससुर ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। अब नोएडा अस्पताल में इलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Meerut Murder News: The daughter is orphaned after Pinki has death in Noida hospital during treatment and husband had committed suicide
पति-पत्नी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नोएडा के अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही पिंकी ने सातवें दिन दम तोड़ दिया। इसका पता चलाते ही पिंकी की मां बेहोश हो गई। इस मौत के साथ ही पिंकी की आठ माह की बेटी इक्कावीरा अनाथ हो गई है। उधर, पुलिस ने ससुर रामकिशन बंसल पर दर्ज कातिलाना हमले के मुकदमे में हत्या की धारा 302 को तरमीम कर दिया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि चार अक्तूबर को मेरठ के शास्त्री नगर में इंटीरियर डिजाइनर अमित बंसल ने ऑफिस में खुदकुशी कर ली थी। पत्नी पिंकी ने अमित को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई। इसी दौरान अमित के पिता रामकिशन बंसल आपा खो बैठा और उसने अपनी पुत्रवधू पिंकी को लात-घूसों से पीटने के बाद उसकी गर्दन कटर से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में उसे नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां सात दिन के उपचार के बाद पिंकी ने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने पिंकी को मृतक घोषित किया तो मां सुधा गुप्ता हॉस्पिटल में ही बेहोश हो गई। सुधा अपनी बेटी की हालत देखकर पहले से ही बीमार चल रही थी और उसका इसी हॉस्पिटल में ही इलाज चल रहा था। पिंकी की मौत का पता लगते ही नौचंदी थाना पुलिस ने नोएडा से रिपोर्ट मंगवा ली। दो पुलिसकर्मी नोएडा में भेजे गए व पिंकी का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पापा मेरे पास आ जाओ...और 20 मिनट बाद ही लगा ली फांसी, मरने से पहले जेई ने तीन घंटे तक पिता और परिवार से की बात

बिटिया से छिन गया मां-बाप का साया 
पिता अमित बंसल ने फांसी लगाकर जान दे दी थी और अब मां पिंकी भी नहीं रही। इसके चलते आठ महीने की इक्कावीरा अनाथ हो गई। पिंकी की मौत के बाद इक्कावीरा का लालन पोषण कौन करेगा, अब इसे लेकर भी सवाल उठेंगे। वह अब अपनी नाना-नानी के पास जाएगी या फिर दादी और बुआ के पास रहेगी। फिलहाल परिवार में असमंजस की स्थिति है। पिंकी पर जब रामकिशन जानलेवा हमला कर रहे थे तो उस वक्त वह मां के पास ही थी।

मायके वाले ही करेंगे अंतिम संस्कार
पिंकी के भाई मोहित गुप्ता ने बताया कि उसकी बहन सात दिन से नोएडा हॉस्पिटल में भर्ती रही, मगर उसे देखने के लिए अमित के परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। सिर्फ अमित के बहनोई नीरज गर्ग (आईपीएस) एक दिन हॉस्पिटल में पिंकी को देखने आए थे। पिंकी का अंतिम संस्कार मायके में गाजियाबाद होगा। 

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मुजफ्फरनगर से जयंत चौधरी ने फूंका चुनावी बिगुल, किए कई वादे, कहा- किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी
 
रामकिशन पर हत्या का मामला दर्ज 
पिंकी की मौत के बाद विवेचक इंस्पेक्टर नौचंदी ने आरोपी ससुर रामकिशन को हत्या में नामजद कर लिया है। अब पुलिस हत्या का पर्चा काटकर कागज कोर्ट में पेश करेगी। इसके आधार पर नामजद रामकिशन बंसल के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलेगा। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed