फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police stated againest rumers

आज बंद नहीं... जबरन बंद कराने वालों से निपटेगी पुलिस

Wed, 29 Jan 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
police stated againest rumers
मेरठ। सीएए, एनआरसी और ईवीएम के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से तथाकथित बंद पर एसएसपी अजय साहनी ने कहा है कि मेरठ में कोई बंद नहीं है। जबरन बंद कराने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। शहर में अतिसंवेदनशील 18 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। दो कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि 29 जनवरी को भारत बंद के लिए सोशल साइट्स पर प्रचार के अलावा शहर में पोस्टर चस्पा किए जा रहे थे। इस संबंध में लालकुर्ती पुलिस ने सोमवार को बेगमपुल चौराहे से चार लोगों को पोस्टर लगाते पकड़ा था। मंगलवार को ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने श्यामनगर निवासी अधिवक्ता रिजवान रमजानी को थाने बुलाकर पूछताछ की। उसने भारत या मेरठ बंद से कोई लेना देना होने से इनकार किया। देरशाम उसने लिसाड़ी गेट थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

रमजानी का कहना है कि तहरीक उलमा ए हिंद जयपुर राजस्थान संस्था के नाम से छपवाए गए पोस्टर पर उसके नाम का गलत प्रयोग किया गया है। उसका संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। 20 दिसंबर को हिंसा से पहले भी इसी तरह से लोगों को भड़काने के लिए पोस्टर चस्पा किए गए थे। वहीं एसएसपी का कहना है कि मेरठ बंद की किसी ने कोई अनुमति नहीं ली है। जबरन दुकान या मार्केट बंद करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। 20 दिसंबर की हिंसा को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों की वीडियो वायरल
मेरठ बंद नहीं है, पुलिस अधिकारियों ने शहर के कई जिम्मेदार लोगों के इस अपील के वीडियो बनवाकर वायरल किए हैं। कहा कि मेरठ बंद करने या फिर सीएए के विरोध करने वाला कोई संगठन सामने नहीं आया है। इससे साफ है कि यह शरारती तत्वों की साजिश है। लोगों को उकसाकर मेरठ में हिंसा कराने की साजिश है। मंगलवार रात एसएसपी ने कई वीडियो को सोशल साइट पर चलवाया।
किसी के बहकावे में न आएं
एसएसपी ने कहा कि आज (बुधवार) को भी रोजाना की तरह दुकान खोलें। बाजार में जाएं। अगर कोई परेशानी हो या कोई दबाव डाले तो पुलिस से संपर्क करें। बाजारों और मुख्य चौराहों पर पुलिस रहेगी।

वर्जन===========
जिस अधिवक्ता के नाम से बंद का आह्वान किया गया था, उसी अधिवक्ता ने थाने आकर साजिश रचे जाने की बात कही है। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अजय साहनी, एसएसपी मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed