फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: खादर में ऐसे बनती थी कच्ची शराब, पुलिस ने किया पर्दाफाश, देखिए मौके की तस्वीरें

Fri, 09 Oct 2020 02:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो रविंद्र चौहान, अमर उजाला, मेरठ
रविंद्र चौहान, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police recovered six thousand liters, broken furnaces
पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के हस्तिनापुर में पुलिस ने तारापुर और लतीफपुर के जंगल में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बूढ़ी गंगा को पार कर जंगल में मौके से छह हजार लीटर लहन बरामद की और छह भट्ठियां नष्ट कीं। इस दौरान कच्ची शराब बनाने वाले पुलिस के हाथ नहीं आ सके।

Meerut News: Police recovered six thousand liters, broken furnaces
भट्ठियों को किया नष्ट - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खादर क्षेत्र में शराब माफिया धड़ल्ले से भट्ठियां बनाकर कच्ची शराब बना रहे हैं। इस पर टीम बनाकर पुलिस तारापुर में बूढ़ी गंगा के पास पहुंची। टीम ने गंगा के पानी को पार कर छापा मारा तो मौके पर शराब की भट्ठियां दहकती हुईं मिलीं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब बनाने वाले फरार हो चुके थे। पुलिस टीम ने मौके से करीब पांच हजार लीटर लहन बरामद की। पांच शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया। इसके बाद लतीफपुर के जंगल में एक हजार लीटर लहन बरामद कर एक भट्टी नष्ट की।
थाना प्रभारी ने कहा कि खादर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

Meerut News: Police recovered six thousand liters, broken furnaces
भट्ठियों को किया नष्ट - फोटो : अमर उजाला

बूढ़ी गंगा के पास का क्षेत्र सर्वाधिक सुरक्षित
बूढ़ी गंगा के पास का क्षेत्र कच्ची शराब बनाने वालों के लिए मुफीद है। गंगा पार कर यहां बड़ी झाड़ियों के बीच धड़ल्ले से भट्ठियां बनाकर कच्ची शराब बनाई जाती है। शराब माफिया पानी की धारा को पार कर झाड़ियों की ओट में शराब बनाते हैं। इससे वह पुलिस की पकड़ में नहीं आते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व में भी कई बार कार्रवाई की गई थी लेकिन आज तक पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Police recovered six thousand liters, broken furnaces
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक गोपाल काली ने लगाए थे वसूली के आरोप
भाजपा के पूर्व विधायक भोपाल काली ने निलंबित एसओ धर्मेंद्र सिंह पर खादर क्षेत्र में कच्ची शराब के माफिया से सांठगांठ का आरोप लगाया था। बताया था कि खादर क्षेत्र में 300 से ज्यादा कच्ची शराब की भट्ठियां चल रही हैं। इनसे लाखों रुपये महीना की वसूली के कारण इन पर अंकुश नहीं लग पाता है। छापे में बरामदगी के बाद यह आरोप सच होते दिख रहा है।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भी खपाई जाती है कच्ची शराब

Meerut News: Police recovered six thousand liters, broken furnaces
पुलिस ने नष्ट की भट्ठियां - फोटो : अमर उजाला

खादर क्षेत्र में गुरुवार को बरामद छह हजार लीटर लहन से 2400 लीटर कच्ची शराब तैयार हो सकती थी। खादर में तैयार कच्ची शराब को मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिले में खपाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed