फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाटलैंड में भावुक हुए जयंत..., जनता के छलके आंसू, बोले-दो बेटियां हैं, किसी बेटी के साथ अत्याचार नहीं देख सकता

Thu, 08 Oct 2020 09:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Oct 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Jayant chaudhary became emotional in Jatland sayd can not see atrocities with any daughter
jayant chaudhary rally - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मेरे बाबा ने सिखाया था कि दबे-कुचले लोगों की आवाज बनना। मेरे घर में यही संस्कार मिले हैं। भाषण के दौरान जयंत इतने भावुक हो गए कि पंडाल में बैठे लोग मौन हो गए। लोग उनकी बातों में इतना खो गए कि आंखों से आंसू छलक पड़े।  

Jayant chaudhary became emotional in Jatland sayd can not see atrocities with any daughter
jayant chaudhary rally - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को जीआईसी के मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मेरी बहन हैं, दो बेटियां हैं, मैं बेटियों पर अत्याचार सहन नहीं कर सकता। यहां हिंदू संस्कृति को मानने वाले लोग बैठे हैं, मैं खुद आर्यसमाजी हूं, बताओ रात के अंधेरे में हमारे यहां अंतिम संस्कार होता है क्या? हाथरस में एक गरीब की बेटी की आवाज उठाने गया, मेरा यही कसूर था।

Jayant chaudhary became emotional in Jatland sayd can not see atrocities with any daughter
jayant chaudhary rally - फोटो : अमर उजाला

जयंत ने दिवंगत चौधरी चरणसिंह के समय से जुड़े बुजुर्गों के संबंधों को भी याद ताजा किया। कहा, जब बाबाजी आपको डांटते थे, तो दादी पुचकारती थी। कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि हम एक परिवार के लोग नहीं है। मेरी बुआ आपके सुख-दुख में साथ रहीं। मुझे आप लोगों ने गोदी में खिलाया है। मै अपने परिवार के बीच हूं। आप लोगों के लिए मै एक नहीं, सौ लाठियां भी खाने को तैयार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jayant chaudhary became emotional in Jatland sayd can not see atrocities with any daughter
jayant chaudhary rally - फोटो : अमर उजाला

माया त्यागी केस की याद दिलाते हुए जयंत ने कहा कि चौधरी चरणसिंह ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। हमारा आपका खून अन्याय सहने वाला नहीं है। जयंत के ये बोल इतने भावुक करने वाले थे कि रैली में आने वाले बुजुर्गों के आंखों में आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन
Jayant chaudhary became emotional in Jatland sayd can not see atrocities with any daughter
jayant chaudhary rally - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय बाद लोग जयंत के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते हुए दिखाई दिए। रैली के माध्यम से जयंत चौधरी समाज को लोगों को यह संदेश देने में सफल रहे कि अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अब सबको आगे आना ही पड़ेगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed