फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raided the hotel, 10 Lovers Couple Caught

मेरठ : होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े देवर-भाभी सहित 10 जोड़े

Mon, 26 Jun 2017 01:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 26 Jun 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
Police raided the hotel, 10 Lovers Couple Caught
भाभी-देवर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए

सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में छापेमारी कर देवर भाभी सहित 10 जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। कैमरे के सामने आने पर प्रेमी युगल मुंह छिपाते नजर आये।   

विज्ञापन



सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार शाम भैसाली बस अड्डे के सामने होटल लाभ महल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल का रजिस्टर चेक करते हुए कमरों की तलाशी ली। जहां से 10 प्रेमी युगल हिरासत में ले लिए गए। सभी को थाना एएचटीयू लाया गया, जहां से उनके परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।

विज्ञापन

Police raided the hotel, 10 Lovers Couple Caught
होटल में 10 जोड़े पकड़े गए

सीओ क्राइम अभिषेक तिवारी, एएचटीयू के इंस्पेक्टर किशनपाल सिंह और महिला थाना पुलिस ने शाम करीब साढ़े चार बजे इस होटल में छापा मारा।

पुलिस ने होटल से भागते दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। होटल से आठ युवतियों और दो महिलाओं को पकड़ लिया। मुजफ्फरनगर और बिजनौर की दो महिलाएं अपने देवरों के साथ कमरे में मिलीं।

मुजफ्फरनगर निवासी महिला ने बताया कि वह अपने देवर के साथ दवाई लेने आयी थी, जिसके चलते रुकने के लिए होटल में कमरा ले लिया। इंस्पेक्टर एएचटीयू केपी सिंह ने बताया कि सभी युवती और युवक बालिग निकले हैं, जिन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। वहीं गंगानगर निवासी एक युवती बीटेक की पढ़ाई कर रही है।

युवती के पिता पुलिस में एचसीपी हैं। छात्रा अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे में थी। इसके अलावा होटल में सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक युवती और युवक ने दस मिनट बाद दरवाजा खोला। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed