{"_id":"619fca96c9b5610a00270bd7","slug":"police-raid-in-soti-ganj-and-three-accused-arrested-including-mannu-with-two-engines","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सोतीगंज में फिर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मन्नू समेत तीन कबाड़ियों को दबोचा, दो इंजन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सोतीगंज में फिर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मन्नू समेत तीन कबाड़ियों को दबोचा, दो इंजन बरामद
Thu, 25 Nov 2021 11:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:10 PM IST
सार
मेरठ में सोतीगंज के कबाड़ी पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस ने गुरुवार को भी सोतीगंज में छापा मारा और तीन कबाड़ियों को दबोच लिया। पुलिस ने कबाड़ियों के साथ दो इंजन भी बरामद किए।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ - मेरठ पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सदर बाजार पुलिस ने मन्नू कबाड़ी और उसके दो साथी जुनैद उर्फ जुन्नू और राजा निवासी गंज बाजार सोतीगंज को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के दो इंजन बरामद किए गए हैं। एक इंजन का चेसिस नंबर घिसा है। खास बात यह है कि दो दिन पहले चाट बाजार में पकड़े गए इंजनों में भी सलीम कबाड़ी की भूमिका पाई गई है। पुलिस ने सलीम को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
सदर बाजार पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट में मन्नू कबाड़ी के खिलाफ कुछ दिन पहले कार्रवाई की गई थी। उसे जेल भेजा गया था। एक करोड़ की संपत्ति भी कुर्क की गई थी। जमानत पर छूटने के बाद मन्नू फिर चोरी और लूट के वाहनों को काटने लगा। मन्नू कबाड़ी, जुनैद उर्फ जुन्नू और राजा तीनों मन्नू के घर से गिरफ्तार किए गए हैं। जुनैद और राजा 31 अक्तूबर को सोतीगंज में एक मकान में मिले 55 इंजनों के मामले में वांछित चल रहे थे, जिनको पुलिस ने इस मुकदमे में गिरफ्तारी दिखा दी है। मन्नू कबाड़ी सलीम के साथ मिलकर लंबे समय से लग्जरी वाहनों को मुहैया करा रहा था। सलीम ने पुलिस पूछताछ में खुद इस बात को कबूला था, जिसमें पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
मच गई अफरा-तफरी
सोतीगंज में गंज बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान यहां से कुछ कबाड़ी शटर डालकर भाग निकले। पुलिस के जाने के बाद ही दोबारा कबाड़ियों ने शटर खोले।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें