फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raid in Red Light area, where are the three girls found

रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, कोठे में मिलीं तीन किशोरियां

Sat, 09 Sep 2017 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 09 Sep 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
Police raid in Red Light area, where are the three girls found
रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा

कबाड़ी बाजार स्थित एक कोठे पर बुधवार को पुलिस टीमों ने छापा मारकर तीन किशोरियों को मुक्त करा लिया। इनमें एक किशोरी नेपाल तो दो राजस्थान की हैं। कोठा संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। दावा है कि इन लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था।

विज्ञापन


दिल्ली की एक एनजीओ रेस्क्यू फाउंडेशन ने एसएसपी मंजिल सैनी से शिकायत की थी कि कबाड़ी बाजार के रेडलाइट एरिया स्थित एक कोठे पर तीन किशोरियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। जिस पर एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के नेतृत्व में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, एसओ महिला थाना और थाना ब्रह्मपुरी की टीमें बनाकर छापा मारने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

दरवाजा बंद कर खूब किया बखेड़ा

Police raid in Red Light area, where are the three girls found
तीन किशोरियों को मुक्त कराया

तीनों टीमों ने बुधवार दोपहर कोठे पर एक साथ छापा मारा तो कोठा संचालिका इंदिरा ने अंदर से दरवाजा बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस अफसरों के काफी समझाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद संचालिका ने दरवाजा खोला। तलाशी के दौरान भी उसने काफी हल्ला किया, लेकिन पुलिस टीमों ने तलाशी के दौरान तीनों किशोरियों को बरामद कर लिया।

नौकरी का लालच देते थे
एएचटीयू प्रभारी के अनुसार इन किशोरियों को दलालों ने लालच दिया था कि उनकी बड़े घरों में बच्चों की देखरेख करने की नौकरी लगवाई जाएगी। जहां रहना, खाना फ्री होने के साथ ही अच्छा वेतन भी मिलेगा। झांसा देकर ऐसी किशोरियों को देह व्यापार में झोंक दिया जाता है। प्रभारी ने बताया कि इन किशोरियों से इनका सही पता जानकर परिजनों को सूचना दी जा रही है। आरोपी कोठा संचालिका के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed