{"_id":"5a6204d04f1c1b90268b5380","slug":"police-of-yogi-in-action-six-accused-arrested-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में योगी की पुलिस, 24 घंटे में तीन इनामी सहित 6 बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में योगी की पुलिस, 24 घंटे में तीन इनामी सहित 6 बदमाशों को दबोचा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
इनामी बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में योगी की पुलिस इन दिनों एक्शन में है। जहां मुजफ्फरनगर पुलिस ने गुरुवार को दिन में मुठभेड़ के बाद दो 15-15 हजार के इनामी सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। तो वहीं गुरुवार रात को भी पुलिस ने 10 हजार के इनामी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए गए।
विज्ञापन
पढ़ें : वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दो इनामी सहित चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बृहस्पतिवार रात को कल्याणपुर चौकी इंचार्ज दरोगा शिवकुमार पुलिस बल के साथ खतौली मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि खतौली व बुढ़ाना मार्ग के गांव इंचौड़ा मोड़ पर दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। दरोगा शिवकुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करके दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर बदमाशों ने अपने नाम कमल हसन उर्फ प्रधान पुत्र दीन मौहम्मद व आबिद पुत्र अकबर निवासी गांव भैंसली, थाना पुरकाजी बताए। पुलिस को तलाशी के दौरान कमल हसन से एक तमंचा व जिंदा कारतूस तथा आबिद से चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन
लूटपाट के बाद दो साधुओं की हत्या की थी
थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने बताया बदमाश कमल हसन ने 2012 में थाना भोपा क्षेत्र के मलपुरा आश्रम में लूटपाट के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर दो साधुओं की हत्या की थी और कई साधुओं को घायल कर दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मुकदमे में कमल हसन वांछित था और थाना भोपा से कमल हसन पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/