फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in West UP, four rookie arrest including two prize

वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दो इनामी सहित चार बदमाश दबोचे

Fri, 19 Jan 2018 11:29 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 19 Jan 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Encounter in West UP, four rookie arrest including two prize
इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने कलसिया रोड पर बाग में मुठभेड़ के बाद 15-15 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों इनामी गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी।

विज्ञापन


चिलकाना पुलिस थाना के निकट ही चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक वैगन आर कार उधर से गुजरी। पुलिस ने चेकिंग के लिए उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार में सवार लोगों ने कार को रोकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और कलसिया रोड पर सहारनपुर मंडी क्षेत्र की ओर भागने लगे। चिलकाना पुलिस ने उनका पीछा शुरू कर दिया और वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर दी। जिस पर मंडी कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम प्रभारी संजय पांडेय और अभिसूचना विंग प्रभारी जर्रार हुसैन की टीम ने पुराना कलसिया रोड पर एक बाग के पास आगे से घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही कार में सवार बदमाश सामने की ओर से आए पुलिस ने उन्हें घेर लिया। अपने को घिरता देख बदमाशों ने फिर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कार से उतरकर उसकी ओट लेकर पुलिस पर गोलियां चलाईं और बाग में भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जिससे भाग रहे दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और दोनों गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया, जबकि भाग रहे अन्य दो बदमाशों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामदगी एक पिस्टल, पौनी बंदूक तथा वैगन आर कार बरामद की है। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में मंडी कोतवाली के एक सिपाही शारुन के भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


पढ़ें : योगी के इशारे पर मेरठ पुलिस का एनकाउंटर योग, देखिए मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाशों की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

15-15 हजार के इनामी हैं दोनों घायल बदमाश

Encounter in West UP, four rookie arrest including two prize
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए घायल बदमाश माजिद निवासी ग्राम टपराना थाना झिंझाना शामली तथा भूरा उर्फ सुहेल निवासी खालापार चौकी, मुजफ्फरनगर हैं, जबकि दो अन्य बदमाश शकील तथा वसीम निवासी डावना थाना सदर यमुनानगर हैं।

सरसावा में हुई मुठभेड़ में फरार हुआ था माजिद
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया घायल बदमाश माजिद सरसावा में 14 जनवरी को हुई मुठभेड़ में राशिद के साथ था। उस समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। बृहस्पतिवार को अपने साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था।

एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं माजिद और भूरा पर
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए घायल बदमाशों पर साहिबाबाद, नानौता, गागलहेड़ी, सरसावा में एक दर्जन से अधिक चोरी, लूट के मामले दर्ज हैं। भूरा और माजिद गोकशी की घटनाओं में भी जेल जा चुके हैं, जबकि पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों के साथी शकील और वसीम के भी आपराधिक इतिहास की तलाश करा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed